Breaking News

थाना देवगांव के नाऊपुर में हुई हत्या से सम्बन्धित 05 अभियुक्तगण गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

 थाना देवगांव।

दिनांक 13.08.2020 को चुनावी रंजिश को लेकर अभियुक्त दिलीप यादव आदि द्वारा नाऊपुर अकबालपुर के हीरालाल यादव उर्फ मिठाई लाल व उसके पुत्र तेज बहादुर यादव को गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक हीरा लाल यादव की पत्नी  सन्तरी देवी की सूचना पर थाना स्थानीय पर मु.अ.स. 171/2020 धारा 147/148/149/302/120बी/34 भादवि बनाम दिलीप यादव पुत्र राजबहादुर यादव आदि 08 नफर पंजीकृत होकर विवेचना प्रभारी निरीक्षक देवगाँव द्वारा प्रारम्भ की गयी। 
 पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिये गये थे तथा गिरफ्तारी हेतु कई टीमे बनायी गयी थी जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल नेतृत्व मे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा थे कि आज दिनांक 15.08.2020 को मुखविर खास से सूचना मिली कि अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण छावनी लालगंज पर कही भागने की फिराक में किसी वाहन का इंतजार कर रहे है इस सूचना पर मुखविर द्वारा बताये स्थान पर उ.नि. मानिकचन्द तिवारी मय हमराह के तत्काल मौके पर पहुँचकर अभियुक्तगण 1. अजय यादव पुत्र लालबहादुर यादव निवासी चौकी देवगाँव थाना देवगाँव आजमगढ़ 2- उमेश यादव पुत्र श्यामकन्हैया यादव निवासी रूद्रपुर मुसऊपुर थाना देवगाँव आजमगढ़ 3- फेकू यादव पुत्र मुसई यादव निवासी घोड़सहना थाना देवगाँव आजमगढ़ 4- कमली देवी पत्नी राज बहादुर यादव निवासी घोड़सहना थाना देवगाँव आजमगढ़ उपरोक्त को समय करीब 11.15 बजे गिरफ्तार किया गया। तथा अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक देवगाँव मय हमराह के लगातार क्षेत्र में मामूर थे कि मुखविर द्वारा बताया गया कि मुकदमा उपरोक्त में नामित अभियुक्त दिलीप यादव उर्फ प्रदीप पुत्र राजबहादुर उर्फ विजय बुढ़ऊ बाबा के आगे पेट्रोल पंप पर मौजूद है यदि जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक देवगाँव मय हमराह के तत्काल मौके पर पहुँचकर अभियुक्त दीलीप यादव उर्फ प्रदीप उपरोक्त को समय करीब 12.30 बजे बुढ़ऊ बाबा के आगे पेट्रोल पम्प से गिरफ्तार किया गया तथा पूछताछ में अभियुक्त के बताये गये स्थान से हत्या में प्रयुक्त एक अदद पिस्टल 7.65 व एक अदद जिन्दा कारतूस 7.65 बरामद किया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तगण का चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।

 गिरफ्तार अभियुक्तगण-

1- अजय यादव पुत्र लालबहादुर यादव निवासी चौकी देवगाँव थाना देवगाँव आजमगढ़ 

2- उमेश यादव पुत्र श्यामकन्हैया यादव निवासी रूद्रपुर मुसऊपुर थाना देवगाँव आजमगढ़ 

3- फेकू यादव पुत्र मुसई यादव निवासी घोड़सहना थाना देवगाँव आजमगढ़ 

4- कमली देवी पत्नी राज बहादुर यादव निवासी घोड़सहना थाना देवगाँव आजमगढ़

5- दिलीप यादव उर्फ प्रदीप पुत्र राजबहादुर यादव उर्फ विजय निवासी घोड़सहना थाना देवगाँव आजमगढ़

 बरामदगीः

 एक अदद नाजायज पिस्टल 7.65 बोर व एक अदद जिन्दा कार0 7.65 बोर

 पंजीकृत अभियोग

मु.अ.स. 171/2020 धारा 147/148/149/302/120बी/34 भादवि

 गिरफ्तारी करने वाली टीम-

1. विमलेश कुमार मौर्य प्रभारी निरीक्षक देवगाँव आजमगढ़
2. उ.नि. शंकर कुमार यादव थाना देवगाँव आजमगढ़
3. उ.नि. मानिकचन्द तिवारी थाना देवगाँव आजमगढ़
4. का0 परवेज अख्तर थाना देवगाँव आजमगढ़
5. का0 बृजेश कुमार यादव थाना देवगाँव आजमगढ़
6. का0 ऐश कुमार थाना देवगाँव आजमगढ़
7. का0 पंकज सिंह थाना देवगाँव आजमगढ़
8. का0 पवन सिंह थाना देवगाँव आजमगढ़
9. का0 सतीश सिंह थाना देवगाँव आजमगढ़
10. म.का. रोशनी गुप्ता थाना देवगाँव आजमगढ़

 नोट:- जनपद आजमगढ़ के विभिन्न थाना क्षेत्रों द्वारा शांति व्यवस्था हेतु कुल 50 व्यक्तियों के विरुद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गई है।

और नया पुराने