आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
INDEPENDENCE DAY
आज दिनांक 15.08.2020 को 74 वे स्वतन्त्रता दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस अधिक्षक आजमगढ प्रो0 त्रिवेणी सिंह के द्वारा कैम्प कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया तथा उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगणों को शपथ “मै निष्ठापूर्वक शपथ लेता हुँ कि मै देश की आजादी और राष्ट्र की एकता की रक्षा करने, और मजबूत बनाने के, कार्य में तन,मन से योग दूँगा। मैं, यह भी प्रतिज्ञा करता हूँ कि , मैं, कभी हिंसा का प्रयोग नही करूँगा, और मेरा विश्वास है कि धर्म, भाषा,प्रान्त सम्बन्धी, तथा राजनैतिक और धार्मिक विवादों को, शान्तिपूर्क, संवैधानिक उपायों द्वारा हल किया जाना चाहिए।” दिलाया गया । तत्पश्चात पुलिस लाइन परिसर में क्षेत्राधिकारी नगर ईलामारज जी (IPS) द्वारा ध्वजारोहण कर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगणों को शपथ दिलाई गयी । उसके उपरान्त पुलिसकर्मियो को सम्बोधित करते हुए सभी को पूर्ण ईमानदारी व मेहनत से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया तथा जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों की सराहना की गयी ।
इसी प्रकार जनपद आजमगढ़ के समस्त क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/चौकी प्रभारी द्वारा अपने-अपने कार्यालयों पर ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस ढेर सारी शुभकामनाए व बधाई दी गयी । जनपद मे उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नामित कर्मचारीगणो को 74 वें स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय अवसर पर पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 महोदय द्वारा जनपद के निम्नलिखित कर्मचारियो को उत्कृष्ट/सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया है । जो निम्नवत है ।
उत्कृष्ट/सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्राप्त करने वाले अधिकारी/कर्मचारी गण के नाम-
1. शेर सिंह तोमर निरीक्षक (उत्कृष्ट सेवा सम्मान)
2. नामवर सिंह मु0आ0ना0पु0 (सराहनीय सेवा सम्मान)
3. अनिल कुमार सिंह मु0आ0ना0पु0 (सराहनीय सेवा सम्मान)
4. जयप्रकाश उपाध्याय मु0आ0ना0पु0 (सराहनीय सेवा सम्मान)