गोंडा।
रिपोर्ट: मेहताब सिद्दीकी
कवरेज डेस्क: विकास खंड बेलसर के ग्राम पंचायत बरौली में नाली की साफ-सफाई आज ग्रामीणों ने खुद की।ग्रामीणों ने बताया कि- इस गांव में सफाई कर्मी का चेहरा कभी नहीं दिखता,वह गांव में साफ सफाई के लिए कभी आता ही नहीं है, जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने प्रधान से कियालेकिन इसका कोई निराकरण नहीं निकल पाया थक हार कर ग्रामीणों ने खुद ही नाली की साफ सफाई करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छ भारत मिशन का सपना साकार करने का प्रयास किया।