गोंडा।
रिपोर्ट: मेहताब सिद्दीकी
गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में शनिवार को दिनदहाड़े एक युवक की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया| दरअसल युवक की बहन से मनचले छेड़खानी कर रहे थे और जब युवक ने बहन से छेड़खानी का विरोध किया तो मनचलों ने चाकू से गोदकर उसकी निर्मम हत्या कर दी|
गोंडा जिले में शनिवार को बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की चाकुओं से गोद कर निर्मम हत्या | मनकापुर कोतवाली क्षेत्र में बहन के साथ छेड़खानी कर रहे शोहदे का विरोध करने पर भाई को चाकू से गोदकर बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया| गम्भीर रूप से घायल यूवक की अस्पताल में हुई मौत| पुलिस ने एक आरोपी युवक को चाकू सहित दबोचा|
चाकू से गोदकर युवक की हत्या पर नाराज लोगों ने बल्लीपुर में लगाया जाम| अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने पर जाम| पुलिस प्रशासन के खिलाफ कर रहे नारेबाजी,बहन के साथ छेड़खानी कर रहे शोहदे का विरोध करने पर शोहदे ने लड़की के भाई को मारा था चाकू|
छेड़खानी के विरोध में हुई थी भाई की हत्या। गुस्साए परिजनों ने मनकापुर मसकनवा- मार्ग को किया जाम| मामला मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के बल्लीपुर गॉव का।