Breaking News

प्रो0 निर्मला एस0 मौर्या वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्याल की प्रथम महिला कुलपति नियुक्त।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

कवरेज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने प्रो0 निर्मला एस0 मौर्या, को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर का प्रथम महिला कुलपति नियुक्त किया है।
प्रोफेसर निर्मला एस0मौर्या को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त होने पर बधाई देते हुये श्री गाँधी पी जी कॉलेज,माल्टारी,आजमगढ़ के शिक्षक संघ महामंत्री डॉ0 अखिलेश चन्द्र ने कहा कि पूर्वांचल की धरती पर नारी सशक्तिकरण का यह नया आगाज है।माननीय राज्यपाल और माननीय मुख्यमंत्री के इस कार्य के लिये मैं उनका आभार व्यक्त करता हूँ ।यह नियुक्ति 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ 'योजना का एक जीता जागता सशक्त उदाहरण है।
प्रोफेसर निर्मला एस0 मौर्या को बधाई देते हुये डॉ0 गीता सिंह "शिक्षक श्री"एसो0प्रोफेसर एवं अध्यक्ष स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग डी ए वी पी जी कॉलेज, आजमगढ़  ने कहा कि आपके नेतृत्व में विश्वविद्यालय नित नई ऊचाइयां प्राप्त करेगा।
मैं प्रारम्भ से ही एक महिला को सशक्त होते हुये देखना चाहती थी।जैसे ही मुझे यह जानकारी मिली मेरा रोम-रोम पुलकित हो उठा।प्रोफेसर निर्मला एस0 मौर्या हिन्दी की प्रोफेसर रही  हैं और उन्होंने अपनी लेखनी से हिन्दी को बहुत समृद्ध किया है। इस नियक्ति के पूर्व भी वो उच्च शिक्षा और शोध संस्थान, दक्षिण भारत हिन्दी प्रचार सभा, मद्रास की पूर्व कुलसचिव रही हैं।
हिन्दी की विद्वान प्रो. निर्मला एस. मौर्या एक एकेडमिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इनके पिता प्रोफेसर एस. एस.कुशवाहा जो भौतिक शास्त्र के विद्वान हैं, वें भी महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी व रांची विश्वविद्यालय राँची के कुलपति रह चुके हैं। इनके एक भाई प्रोफेसर अनुराग कुशवाहा हैं व दूसरे भाई प्रोफेसर साकेत कुशवाहा हैं जो राजीव गाँधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय अरुणांचल प्रदेश के कुलपति हैं।
प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्या तमिलनाडु हिन्दी साहित्य अकादमी की अध्यक्ष भी हैं। इसके साथ ही दक्षिण भारत हिन्दी प्रचार सभा मद्रास उच्च शिक्षा और शोध संस्थान (विश्वविद्यालय प्रभाग) की पूर्व रजिस्टार और विभागाध्यक्ष है। इन्होंने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से बी.एस-सी., एम.ए., पी-एच्.डी. की डिग्री हासिल की है। आपने टी एम भागलपुर विश्वविद्यालय भागलपुर से डी. लिट् की उपाधि हासिल की है। 
इन्होंने हिन्दी के प्रचार प्रसार में अपना अमूल्य योगदान दिया है। आपकी कहानी, उपन्यास, काव्य संग्रह सहित कुल आठ पुस्तकें प्रकाशित हैं। आपके द्वारा हिन्दी के प्रचार-प्रसार में दिये गये योगदान को देखते हुए आपको कई बड़े सम्मान भी मिल चुके है। 
एक महिला कुलपति की नियुक्ति से जनपद ही नही पूरे पूर्वांचल में खुशी की लहर है।
स्वागत करने में  काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी की एम.ए.हिन्दी,नेट की छात्रा निधि सिंह  ने कहा कि हिन्दी का परचम दक्षिण में लहराने वाली प्रोफेसर निर्मला एस0 मौर्या के आने से हम नौजवान छात्र-छात्रओं में उमंग और उत्साह है।जब भी कोई महिला किसी ऐसे बड़े पद पर पहुँचतीं हैं तो मन आह्लादित हो उठता है।
लॉकडाउन के कारण जनपद में निवास कर रहीं एमिटी यूनिवर्सिटी लखनऊ की बी.ए. एल.एल.बी.तृतीय सेमेस्टर की छात्रा निष्ठा सिंह ने कहा कि आज भारत की नारियां देश के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों तक पहुँच रही है और अपना योगदान देकर समाज और राष्ट्र का नेतृत्व कर रही हैं।यह हम सभी छात्राओं के लिये गौरव का पल है।मैं प्रोफेसर निर्मला एस0 मौर्या जी को पूरे छात्राओं की तरफ से बधाई देती हूँ।

और नया पुराने