बदायूं।
बदायूं: जनपद के असमया रफतपुर गांव में करीब दर्जन भर घर गंगा नदी में बाढ़ से बह चुके हैं। ऐसे में ग्रामीणों की समस्या सुनने के लिए गांव में विधायक पहुंचे। विधायक ने समस्या सुन पट्टा जारी करने व प्रधानमंत्री आवास दिलान के निर्देश एसडीएम को दिए हैं।
शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने दातागंज तहसील के गांव असमया रफतपुर में एसडीएम दातागंज कुंवर बहादुर सिंह के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने बाढ़ से बह जाने वाले घरो के बारे में जानकारी ली। पीड़ितो को जमीन का पट्टा के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलवाने की घोषणा की, साथ ही उन लोगों को उसहैत स्कूल में रहने की भी व्यवस्था कराई। इसके बाद विधायक ने ग्राम भुंडी के बांध में बाढ़ को रोकने के लिए चल रहे कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सरकार बाढ़ की समस्या को लेकर गंभीर है। उन्होंने कहा कि जो भी लोग बाढ़ से प्रभावित हैं या भोजन की समस्या है तो वह भूखे नहीं रहना चाहिए। तहसील प्रशासन अपने फंड से भोजन कराए। इस मौके पर बाढ़ खंड एक्सईएन, नायब तहसीलदार दातागंज, ओमपाल शाक्य, गिरीश, अनिल कुमार सिंह, सोनू सक्सेना मौजूद रहे।
रिपोर्ट: यीशु दास