आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। 14 अगस्त: 2020 - कोरोना के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह के निर्देश के क्रम में ADM, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात, आर टी ओ आजमगढ़ के द्वारा नेहरू हाल आजमगढ़ में आजमगढ़ के टैम्पू यूनियन शहर व देहात के सभी पदाधिकारियों की मीटिंग ली गई।जिसमें सभी ऑटो पदाधिकारी व उपस्थित टैम्पू चालको को हिदायत दी गई कि टैम्पू में एक ड्राइवर व दो सवारी तथा बैटरी ई रिक्शा पर एक ड्राइवर चार सवारी ही चलेंगे, जिससे कोबिड19 की रोकथाम की जा सके।