Breaking News

कुंवर नदी में अपने साथियों के साथ स्नान करने गया15 वर्षीय किशोर डूबा।

आज़मगढ़।

 सरायमीर. निजामाबाद थाना क्षेत्र के कुंवर नदी में अपने साथियों के साथ   स्नान करने 15 वर्षीय युवक डूबा। मिली जानकारी के अनुसार सिधारी थाना क्षेत्र के गौजडीह निवासी मोहम्मद अहसन 15 पुत्र इरफान अहमद अपने मामा सदुर्रहमान पुत्र ओबैदुर्रहमान ग्राम तोवां थाना निजामाबाद आजमगढ़ के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था।दिनांक 18/08/2020 को समय लगभग एक बजे अपने साथियों के गांव के पास से जा रही कुंवर नदी में स्नान करने गया था। कुंवर नदी के पुल पर से नदी में कूदा उसके बाद ऊपर नही आया। साथ के स्नान करने गए बच्चों ने की मोहम्मद अहसान पानी में डूब गया है दिखाई नही दे रहा है तो भागते हुए गांव में लोगों को अहसन डूब जाने की सूचना दी।सूचना मिलते ही गांव के लोग पुलिस को सूचना देते हुए घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस और जनता ने मिलकर युवक को ढूंढने का प्रयास किया मगर युवक  खबर लिखे जाने तक नहीं मिला।

मोहम्मद यासिर सरायमीर 

और नया पुराने