आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 18 अगस्त-- जिलाधिकारी राजेश कुमार ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आजमगढ़, लालगंज, मेंहनगर एवं फूलपुर तथा जनपद के निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश सत्र अगस्त-2020 हेतु इच्छुक अभ्यर्थी परिषद की वेबसाइट www.scvtup.in पर आवेदन कर सकते हैं।आवेदन की तिथि दिनांक 30 जुलाई 2020 से प्रारम्भ होकर दिनांक 23 अगस्त 2020 को रात्रि 12ः00 बजे तक निर्धारित की गयी है। चयन की प्रक्रिया कक्षा 8 एवं 10 के मेरिट के आधार पर राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा जारी सूची से की जायेगी। अधिक जानकारी के लिए जनपद के राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते हैं।