Breaking News

विधानसभा लालगंज आजमगढ़ में आयोजित चौहान समाज की बैठक में 2022 में अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने की अपील।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

लालगंज। विधानसभा लालगंज में  समाजवादी प्रबुद्ध चौहान समाज सम्मेलन का आयोजन गुरुवार को हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव महेंद्र चौहान घोसी विधानसभा और हंसराज चौहान सगडी विधानसभा ने किया। 
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि पिछड़ा, दबा-कुचला समाज जब तक शिक्षित नहीं होगा तब तक विकास नहीं होगा। भाजपा सरकार में शिक्षा को मंहगा कर गरीब समाज को शिक्षा से वंचित किया जा रहा है। समाजवादी सरकार ने पिछड़ों को छात्रवृत्ति देकर पिछड़े वर्ग के छात्रों को आगे बढ़ाने का काम किया था। आज पिछड़े वर्ग की छात्रवृत्ति रोकी जा रही है। समाजवादी सरकार ने 100, 102 व 108 नम्बर देकर प्रदेश को तरक्की के रास्ते पर ले जाकर उत्तम प्रदेश बनाने का काम किया।
इस दौरान हवलदार यादव, महेंद्र चौहन, बबिता चौहान, हंसराज चौहन, आशिष यादव, राजेश यादव, यूसुफ खान आदि लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने