आज़मगढ़।
सगड़ी- हरैया।
हरैया। विकासखंड हरैया सभागार में अखिल भारतीय प्रधान संगठन की एक बैठक हुई, बैठक में सबसे पहले मृतक इमरान बाबू विकासखंड हरैया की आत्मा की शांति के लिए ग्राम प्रधानों ने 2 मिनट का मौन रखा।
3 सूत्रीय मांगों के विषय में बैठक में विचार किया गया।
एडीओ एस टी हरैया को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा गया।
इस दौरान अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन जिला प्रभारी लौहर यादव ने कहा कि- ग्राम पंचायत चुनाव की अवधि समाप्त होने के बाद सरकार प्रशासक नियुक्त करने के मूड में है, जिस को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा या तो समय से चुनाव कराया जाए या फिर ग्राम प्रधान को इसकी जिम्मेदारी सौंपी जाए ।
तीन सूत्रीय ज्ञापन में -
1- उत्तर प्रदेश राज्य में वर्ष 1993 में 73 वें संविधान संशोधन विधेयक के तहत 29 विषय अधिकार पंचायतों को पूर्ण रूप से सौप कर सत्ता विकेंद्रीकरण की आदर्श व्यवस्था लागू की जाए।
2- कोविड-19 महामारी के कारण यदि पंचायत चुनाव आगे बढ़ाए जाते हैं तो आगे का कार्यभार प्रधानों को ही सौंपा जाए।
3- पंचायत चुनाव नजदीक होने के कारण गांव गांव में राजनीतिक रंजिश के कारण प्रधानों के विरुद्ध झूठी शिकायतें की जा रही है, जो नियम विरुद्ध भी है एक्ट के अनुसार शिकायतकर्ता शपथ पत्र पर ही, प्रधान के ऊपर शिकायत अगर झूठी पाई जाती है, तो जिलाधिकारी शिकायतकर्ता के ऊपर कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दे।
इस अवसर पर लौहर यादव ,नीरज राय, राजमन यादव, केदार सिंह पटेल ,रामनिवास यादव, सर्वेश कुमार ,अरविंद यादव ,हरिनारायण यादव ,प्रवीण सिंह, बिजली यादव , सुर्य देव यादव आदि ग्राम प्रधान भी साथ रहे।

