Breaking News

विधायक बंदना सिंह ने छोटी सरयू नदी के रिंगबांध की कटान से प्रभावित राजस्व गांवों को बाढ़ ग्रस्त घोषित करने की उठाई मांग।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

सर्वे कराकर पीड़ितों को उचित मुआवजा के साथ क्षेत्र को बाढ़ ग्रस्त घोषित किया जाए।: बन्दना सिंह (विधायक)

सगड़ी। सगड़ी तहसील के महुला गढ़वाल बंधे के उत्तरांचल में घाघरा नदी में बाढ़ आने से सैकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए, छोटी सरयू नदी पर बने रिंग बांध में कटान से दर्जनों गांव बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं।
किसानों की मुख्य फसलें धान, गन्ना व मक्का पूरी तरह से बर्बाद हो गई है, किसानों के सामने भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है, आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है, घरों में रखा गया राशन भीग जाने से खाने योग्य नहीं है। पशुओं के चारे की भी व्यवस्था उत्पन्न हो गई है जलभराव से प्रदूषित पानी पीने के लिए लोग मजबूर है संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं, क्षेत्र में संक्रमण बीमारियों की फैलने की आशंका बढ़ गई है। 
बाढ़ की विभीषिका को गम्भीरता से लेते हुए सगड़ी विधायक बन्दना सिंग ने मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर सगड़ी के देवारंचल क्षेत्र के टेकनपुर गांव के पास छोटी सरयू नदी के रिंग बांध की कटान से प्रभावित राजस्व ग्रामों का सर्वे कराकर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित की मांग उठाई।

इस दौरान विधायक बन्दना सिंह ने कहा कि- देवारंचल के लोगों के प्रतिवर्ष बाढ़ की समस्या रहती है, इस बार जोकहरा टेकनपुर रिंग बांध टूट जाने से सैकड़ों घर भी जलमग्न हो गए, किसानों को बहुत नुकसान हुआ है। महुला गढ़वल बांध के आसपास के लोग प्रतिवर्ष बाढ़ का दंश झेलते हैं फिर भी उनके क्षेत्र को बाढ़ ग्रस्त घोषित नहीं किया गया है, हमारी मांग है कि- सर्वे कराकर पीड़ितों को उचित मुआवजा के साथ क्षेत्र को बाढ़ ग्रस्त घोषित किया जाए।



और नया पुराने