आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
सगड़ी । सगड़ी तहसील परिसर में मंगलवार को लेखपालों ने तहसील अध्यक्ष उत्तम कुमार सिंह के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। साथ ही तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी की के लिए उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा , साथ ही कहा अगर हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो 12 अगस्त को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
आपको बताते चलें कि 9 अगस्त को 12:30 बजे दिन में लेखपाल सुधीर जायसवाल द्वारा बाढ़ राहत वितरण का वितरण किया जा रहा था । इस दौरान प्रधान पतियों द्वारा लेखपाल सुधीर जायसवाल को मारापीट कर अभद्रता की गई थी। जिसके संबंध में 9 अगस्त को महाराजगंज थाने में आरोपियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई गई । घटना के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से लेखपाल संघ काफी आक्रोश मेें है ।जिसके क्रम में लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष उत्तम कुमार सिंह के नेतृत्व में तहसील सगड़ी पर मंगलवार को धरना प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की, साथ ही उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा ।तहसील अध्यक्ष उत्तम कुमार सिंह ने बताया अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो हम लोग 12 अगस्त को पुलिस अधीक्षक कार्यालय आजमगढ़ पर धरना प्रदर्शन करेंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी । इस मौके राम सागर , सुधीर जायसवाल , निर्भय कुमार, शिल्पा यादव ,आकांक्षा यादव सहित काफी संख्या में लेखपाल मौजूद थे।