Breaking News

अपराधिक माफिया गैंग D-11 के गैंग लीडर ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह की संपत्तियों के जब्तीकरण की कार्यवाही।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

पूर्व प्रमुख कुंटू सिंह की 2 करोड़ से अधिक की संपत्ति प्रशासन ने की जब्त।

दो खाता एक विद्यालय सहित अजमतगढ़ कस्बे में स्थित दो भूखंड का किया गया जब्ती करण।

जिलाधिकारी के आदेश पर शाम 5:00 बजे से लेकर 6:00 बजे तक कुंटू सिंह की संपत्ति जब्त।

सगडी।

जीयनपुर थाना क्षेत्र के आजमगढ़ जनपद के पूर्व प्रमुख  व माफिया कुंटू सिंह की दो करोड़ से अधिक की संपत्ति जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ के आज ही के आदेश पर शाम 5:00 बजे से लेकर 6:00 बजे तक दो खाता सहित एक विद्यालय व तीन भूखंड उप जिला अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ जप्त की गई।

जानकारी के अनुसार अजमतगढ़ पूर्व प्रमुख ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह पुत्र रुद्र प्रताप सिंह निवासी छपरा सुलतानपुर के ऊपर पुलिस द्वारा दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे के तहत मुकदमा संख्या 467 बटा 2013 में जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ के आदेश पर सगड़ी उप जिलाधिकारी अरविंद सिंह के संरक्षण में क्षेत्राधिकारी सगड़ी मनोज  व जीयनपुर कोतवाल गजानंद चौबे सैकड़ों पुलिस बल वह कई थानों की फोर्स के साथ शाम 5:00 बजे के उपरांत उनकी संपत्ति अजमतगढ़ कस्बे में स्थित गाटा संख्या 500 अट्ठारह क्षेत्रफल 19 सौ वर्ग मीटर अनुमानित लागत लगभग 30 लाख वही अजमतगढ़ कस्बे में ही नदवासराय मार्ग पर 115 वर्ग मीटर क्षेत्रफल 50 लाख रुपए और भटौली इब्राहिमपुर में गाटा संख्या 419 क्षेत्रफल 900 वर्ग मीटर कीमत लगभग 10 लाख  के साथ देवपुर कमालपुर विद्यावती देवी शिक्षण संस्थान प्रशिक्षण व सेवा संस्थान के प्रबंधक वर्तमान प्रमुख वंदना सिंह गाटा संख्या 207 गाटा संख्या 182 क्षेत्रफल 1 हेक्टेयर 619 वर्ग मीटर कीमत लगभग 1 करोण 30 लाख व विद्यालय के नाम से 40 लाख रुपए की बैंक गारंटी जो उत्तर प्रदेश मेडिकल फैकल्टी लखनऊ के पक्ष में जारी हुई है व कुंटू सिंह की पत्नी वंदना सिंह की छपरा सुलतानपुर  बैंक के खाते में 21461 रुपये की प्रशासन के द्वारा जब्ती करण की कार्यवाही की गई।

इस दौरान पुलिस बल के साथ डुगडुगी पीटकर लाउडस्पीकर से आम जनता को सूचित करते हुए अजमतगढ़ कस्बा सहित भटौली इब्राहिमपुर व विद्यालय पर प्रशासन के द्वारा अवगत कराया गया कि अब यह भूखंड सगड़ी तहसील दार के अधीनस्थ रहेगा।
कुंटू सिंह के ऊपर वर्ष दुआ 1994 पर पुलिस के द्वारा अपराधिक रिकॉर्ड खोला गया पहला मुकदमा उनके ऊपर 122A वर्ष 1992 में 504 506 के तहत दर्ज हुआ था जिसके उपरांत अनगिनत मुकदमे दर्ज किए गए वहीं D-11 बैंक के नाम से प्रसिद्धि पाई जिस में मुख्य रुप से मुन्ना सिंह पुत्र राजेश्वर निवासी छपरा साधु उर्फ बल कर्ण पुत्र अर्जुन निवासी इस्माइलपुर रावत पुत्र राजपूत निवासी अजगरा अखंड पुत्र साहिब सिंह निवासी जमुआ थाना तरवा पंकज पांडे पुत्र रामाश्रय निवासी धनक पुर थाना सिधारी शिव प्रकाश पुत्र लालचंद निवासी सरदारपुर थाना मुबारकपुर सुनील पुत्र पृथ्वीराज निवासी बघावर थाना रौनापार रमेश पुत्र रामवृक्ष निवासी कैथौली जनपद मऊ उसके मुख्य रूप से सदस्य हैं।


विदित हो पूर्व विधायक सगड़ी शिबू सिंह उर्फ सर्वेश सिंह 19 जुलाई वर्ष 2013 में हत्याकांड के उपरांत कुंटू सिंह जेल में बंद है उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा जनपद के टॉप गैंगस्टर पर प्रशासन के द्वारा उनकी संपत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है।







और नया पुराने