Breaking News

अपरहण के अभियोग में फरार चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार व अपह्रता बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

 थाना निजामाबाद

 दिनांक 17.08.2020 को को वादी रामपरादरथ पुत्र स्व0 रामजीत सा0 बक्सपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़ द्वारा स्वंय की पुत्री रीमा को विशाल पुत्र मुन्नीलाल सा0 बक्सपुर थाना निजामाबाद द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 136/20 धारा 363,366 भादवि में अभियोग पंजीकृत किया गया। 
 पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा उक्त मुकदमें  गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे दिये गये आदेश निर्देश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर  व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद अनवर अली खांन के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 रहीमुद्दीन  मय हमराहीयान के देखभाल क्षेत्र में मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि मु0अ0सं0 136/20 धारा 363,366 भादवि  से सम्बन्धित पीड़िता व अभियुक्त दोनो इस समय रोडवेज बस स्टैण्ड आजमगढ़ पर मौजूद हैं तथा किसी अन्यत्र जगह जाने के लिए सवारी का इन्तजार कर रहे हैं इस सूचना पर विश्वाश करके इसके सम्बन्ध में पीड़िता के परिजन को द्वारा उचित माध्यम इस बावत सूचना देते हुए उ0नि0 मय हमराहियान के मौके से प्रस्थान कर रोडवेज बसस्टैण्ड आजमगढ़ के करीब बवाली मोड़ चौराहा पर पहुंचा तो रोडवेज बस स्टैण्ड के करीब एक दुकान पर बैठे मिले नाम पता पूछा गया तो एक ने अपना नाम विशाल पुत्र मुन्नीलाल ग्राम बक्शपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़ तथा लड़की ने अपना नाम रीमा कुमारी पुत्री रामपदारथ साकिन बक्सपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ बताया। यह पूरी तरह विश्वाश करने के उपरान्त कि उपरोक्त दोनो मुकदमा बाला से सम्बन्धित पीड़िता व अभियुक्त ही हैं और यह पूरी तरह से विश्वाश होने के बाद अभियुक्त विशाल को  अपराध का बोध कराकर समय करीब 08.30 बजे को हिरासत पुलिस में लिया गया तथा पीड़िता रीमा कुमारी को म0का0 नेहा देवी के संरक्षण में दिया गया।

पूछताछ विवरण -   गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार कर रहा है। 

अपराध का तरीका- बहला फुसला कर लड़की भगा ले जाना 

 पंजीकृत अभियोग -

1. मु0अ0सं0- 136/20 धारा 363,366  थाना निजामाबाद आजमगढ़ 

अपराधिक इतिहास – उपरोक्त अभियोग 

गिरफ्तार अभियुक्त

1. बिशाल पुत्र मुन्नीलाल सा0 बक्सपुर थाना निजामाबाद आजमगढ।

बरामदगी - अपह्रता रीमा पुत्री रामपदारथ सा0 बक्सपुर थाना निजामाबाद,आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली टीम- 

1.उ0नि0 श्री रहीमुद्दीन  मय हमराहीयान थाना निजामाबाद, आमजगढ

और नया पुराने