Breaking News

एक प्लास्टिक की पिपिया में 10 ली0 नाजायज कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना निजामाबाद

  वादी उ0नि0 श्री रत्नेश कुमार दूबे द्वारा दिनांक 17.08.2020 को थाना स्थानीय पर रबिन्दर पुत्र दलसिंगार सा0 सुराई थाना निजामाबाद आजमगढ़ के विरुद्ध मु0अ0सं0 137/20 अन्तर्गधारा 60 Ex Act में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
 पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अवैध शराब के तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे   अभियान  के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन  व प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद अनवर अली खांन के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 श्री रत्नेश कुमार दूबे  मय हमराहियान के देखभाल क्षेत्र चौकी क्षेत्र फरिहां में मामूर थे कि जरिये  मुखबीर खास सूचना मिली की  बड़ागाव पुलिया पर एक व्यक्ति घूम घूम कर गांवों में शराब बेच रहा है, इस सूचना पर विश्वास करके मय हमराही कर्मचारी के मुखबिर को साथ लेकर बड़ागांव नहर पुलिया की ओर चला बड़ागाव नहर पुलिया के पास हम पुलिस वाले पहुचे ही थे कि उक्त व्यक्ति तेजी से हम पुलिस वालों को देखकर तेज कदमों से गन्धुवई की तरफ आगे बढ़ा हमराही कर्म0गण की मदद से एक बारगी होकर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम रविन्दर पुत्र दलसिंगार निवासी सुराही थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 38 वर्ष बताया। पक़डे गये व्यक्ति से जामा तलाशी के दौरान कब्जे से दाहिने हाथ में प्लास्टिक की पिपिया बरामद हुई जिसमे तरल द्रव भरा है। जिसका ढक्कन खोल सूघा व हमराही को सूघाया तो कच्ची शराब की गन्ध आ रही थी प्लास्टिक की पिपिया में करीब 10 ली0 शराब भरी है। जिसको रखने का अधिकार पत्र मांगा गया तो दिखा नही सका अभियुक्त को करीब 08.00 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। दौराने गिरफ्तारी माननीय सर्वोच्चय न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों  निर्देशों का पालन किया गया। 

 पूछताछ विवरण - गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ किया गया तो बताए कि लाकडाउन होने के कारण अवैध शराब बेचकर कुछ पैसा कमा लेता हूँ। 

अपराध का तरीका-  अवैध शराब की तस्करी करना     

पंजीकृत अभियोग– 137/20 धारा 60 Ex Act  थाना निजामाबाद आजमगढ़ 

अपराधिक इतिहास – उपरोक्त अभियोग 

गिरफ्तार अभियुक्त- 

1.  रबिन्दर पुत्र दलसिंगार सा0 सुराई थाना निजामाबाद आजमगढ़

 गिरफ्तार करने वाली टीम-

1. उ0नि0 श्री रत्नेश कुमार दूबे  मय हमराहियान थाना निजामाबाद आजमगढ


और नया पुराने