Breaking News

बाढ़ पीड़ितों ग्रामीणों से मिलने पहुंचे विधायक।

बदायूं।

बदायूं: गंगा नदी में उफान आने के बाद ग्रामीण बाढ़ की समस्या में फंस गए हैं। एक-दो नहीं दर्जनों गांव में बाढ़ का पानी घुस गया। बाढ़ में फंसे ग्रामीणों का हाल जानने दातागंज विधायक अफसरों के साथ पहुंचे। यहां लोगों की समस्याओं को सुना और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने एडीएम वित्त एवं राजस्व नरेंद्र बहादुर सिंह और एसडीएम दातागंज कुंवरबहादुर सिंह के साथ बाढ़ग्रस्त गांवों में निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से बात कर उनकी दिक्कतों को सुना और अधिकारियों को शीघ्र समाधान कराने को कहा। वहीं विधायक ने जलभराव प्रभावित गांव जाकर लोगों से बात कर समस्या जानी। गंगा नदी के जल में बढ़ोत्तरी होने से गंगा किनारे में बसे दर्जनों गांवों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। गंगा के पानी में हजारों बीघा फसल नष्ट हो गई। बाढ़ प्रभावित लोगों को ज्यादा दिक्कतें न हों इसके लिए जिला प्रशासन और तहसील प्रशासन के साथ ही बाढ़ खंड अफसरों को लगाया है। विधायक ने क्षेत्र के गांव जाटी, ठकुरी नगला, अटेना और कटरा सआदतगंज गांवों की हकीकत का निरीक्षण किया। इस मौके पर बीडीओ बीपी सिंह, एडीओ पंचायत हरिओम सिंह, जबर सिंह, हवलदार कश्यप मौजूद रहे।

रिपोर्ट: यीशु दास



और नया पुराने