Breaking News

एसएसपी के तबादले संग बदायूं पहुंचे डीआईजी।

बदायूं। 

बदायू:एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी के तबादले के बाद देर रात शासन के आदेश पर डीआईजी बरेली जोन राजेश कुमार पाण्डेय के बदायूं पहुंचने से पुलिस महकमे में खलबली मची रही। डीआईजी दिन भर जिले के हालातों में नजर बनाए रहे। नये एसएसपी स्वप्निल शर्मा के चार्ज लिया। बाद में रवाना हुए आईजी। इससे पहले नये एसएसपी के जिले में आने पर पुलिस अधिकारियों को स्वगत किया। एसएसपी ने अधीनस्थों से जिले की जानकारी ली।
शासन के निर्देश पर अचानक डीआईजी देर रात पुलिस लाइन पहुंच गए। यहां रातभर ठहरने के साथ ही वो जिले में चल रहीं गतिविधियों का जायजा लेते रहे। देर शाम नये कप्तान संकल्प शर्मा पुलिस लाइन पहुंचे। यहां एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान और एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा समेत आरआई पंकज सिंह ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया। पुलिस लाइन गेस्ट हाउस में ही नए कप्तान देर रात तक जिले की भौगोलिक, राजनीतिक समेत अपराध की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

रिपोर्ट: यीशु दास

और नया पुराने