Breaking News

जिलाधिकारी ने बांसगांव में मृतकों के परिजनों को प्रदान किया मुख्यमंत्री की आर्थिक मदद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 16 अगस्त-- आजमगढ़ में तरवा थाना क्षेत्र के बासगांव ग्राम में शुक्रवार को हुई प्रधान की हत्या के मामले मे शनिवार की दोपहर जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा मृतक प्रधान के परिजनों को आर्थिक सहायता मुख्य मंत्री सहायता कोष से रूपया 5,87,500 का चेक एवं अनुसूचित जाति/ जनजाति एक्ट के तहत प्रथम किस्त रूपया 4,12,500 खाते मे भेजी गई, इस प्रकार कुल रूपया 10 लाख दी गई। इसी के साथ ही दुर्घटना में मारे गए 12 वर्ष के बालक सूरज के परिजनों को आर्थिक सहायता मुख्य मंत्री सहायता कोष से 5 लाख रुपए के चेक दिये गए।

और नया पुराने