आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
सगड़ी । सगड़ी तहसील क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।साथ ही विद्यालयों और सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया।
गांधी इंटर कॉलेज मालटारी में विद्यालय के प्रबंधक कमला राय और प्रधानाचार्य डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह ने झंडारोहण किया।
अजमतगढ़ ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय घाघरा इंग्लिश मीडियम विद्यालय में प्रधानाध्यापक राजेंद्र मौर्य ने झंडारोहण किया। प्राथमिक विद्यालय कठैचा में प्रधान मीरा देवी और प्रधानाध्यापक श्रवण कुमार , प्राथमिक विद्यालय गडेरीपट्टी में प्रधान सुनील कुमार और प्रधानाध्यापक प्रमोद यादव, प्राथमिक विद्यालय महुलिया बोझिया में प्रधानाध्यापक विमल प्रकाश ,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय मिश्रपुर में प्रधाध्यापिका राधिका देवी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय लाटघाट प्रधानाध्यापिका तारा देवी ने झंडारोहण किया ।
गांधी शिक्षा शिशु निकेतन मालटारी में विद्यालय के प्रबंधक मुकेश राय, के एन सिंह महिला महाविद्यालय जीयनपुर में विद्यालय के प्रबंधक डाॅ0 विक्रम बहादुर सिंह, नगर पंचायत कार्यालय जीयनपुर में नगर पंचायत अध्यक्ष हरिशंकर यादव , अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार यादव और नगर पंचायत कार्यालय अजमतगढ़ में नगर पंचायत अध्यक्ष पारसनाथ सोनकर ने झंडारोहण किया।