आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना कप्तानगंज
दिनांक 13.08.2020 को श्री शिवपूजन यादव पुत्र अयोध्या यादव निवासी ग्राम सुरियाडीह थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ ने थाना कप्तानगंज पर शिकायत दर्ज करायी कि दिनांक 13.08.2020 को सामुदायिक शौचालय का सरकारी जमीन में निर्माण कार्य चल रहा था कि उसी दौरान 1.प्रमोद यादव पुत्र कन्हैया 2. कन्हैया यादव पुत्र अन्तू 3.चन्द्रदेव यादव पुत्र चन्द्रबली यादव 4.छोटेलाल वेनवंशी पुत्र बदरी निवासीगण सुरियाडीह थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ तथा कुछ अज्ञात लोगो द्वारा निर्माण स्थल पर पहुचकर प्रमोद यादव उपरोक्त द्वारा कट्टा से फायर कर दिया गया जिसमें राजन यादव पुत्र बालचन्द्र यादव को गोली लग गयी तथा मुझे ईट पत्थर से मारकर घायल कर दिये और मेरे घर पर पहुच कर भद्दी-भद्दी गालिया दिये तथा घर में घुसकर तोड-फोड़ किये तथा फायरिंग भी किये । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0127/2020 धारा 147,148,149,307,336,504,452,427 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ प्रो0 त्रिवेणी सिंह* द्वारा अपराध नियंत्रण एव वाछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद आजगमढ व क्षेत्राधिकारी बूढनपुर निर्देशन में आज दिनांक 16.08.2020 को वरिष्ठ उ0नि0 कृष्णानन्द प्रसाद मय हमराहीयान द्वारा मु0अ0सं0 127/2020 धारा 147/148/149/307/336/352/504/427 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त कन्हैया यादव पुत्र स्व0 अन्तु यादव ग्राम सुरियाडीह थाना कप्तानगंज जपनद आजमगढ़ को उसके घर से समय 09.30 बजे गिरफ्तार कर मा0न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0127/2020 धारा 147,148,149,307,336,504,452,427 भादवि थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
कन्हैया यादव पुत्र स्व0 अन्तु यादव ग्राम सुरियाडीह थाना कप्तानगंज