गोंडा।
रिपोर्ट: मेहताब सिद्दीकी
गोंडा। गोण्डा के बाबू ईश्वर शरण जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में स्वतंत्रता दिवस पर युवा आकाश अग्रवाल ने प्लजमा डोनेट किया है। वे पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने गोंडा में प्लजमा दान किया है। कुछ दिनों पहले वे कोरोना पाजीटिव पाए गए थे।
शनिवार को स्वतंत्रता दिवस की सुबह कोरोना से जंग लड़ रहे मरीजों के हित में "द गोल्डन ब्लड सेवा समिति" के सहयोग से गोण्डा जिले में पहली बार कोरोना से जंग जीतने के बाद आकाश अग्रवाल ने प्लाज़्मा डोनेट किया। उन्होंने बताया कि कोरोना मरीजों को प्लाज्मा चढ़ाया जाता है। आकाश अग्रवाल सभी कोरोना मरीजों को जल्द ठीक हो इसके लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की है। इस दौरान पर संस्था के अध्यक्ष अलमास खान जिम्मी, महामंत्री इशुपाल भाटिया, प्रकाशमान सिंह, विकास अग्रवाल, मुबारक अली इत्यादि उपस्थित रहे।