Breaking News

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ हुआ झंडा रोहण, धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। जश्ने आज़ादी 15 अगस्त का दिन हर भारतीय के लिए बेहद ही खास होता है। 15 अगस्त 1947 को भारत ने अंग्रेजी हुकूमत से स्वतंत्रता प्राप्त की थी। पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। आज के दिन आजादी की लड़ाई में देश के लिए कुर्बानी देने वाले वीर शहीदों को याद किया जाता है। हालांकि इस वर्ष कोरोना काल के चलते  कई रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया गया।
शिक्षण संस्थानों में केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कोरोना से बचाव को लेकर जारी गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया गया। 
जारी दिशा- निर्देश के मुताबिक छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से संक्षेप में स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास बताया गया। ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से देश के लिए शहीद हुए देशभक्तों के बारे में बताया गया। किसी तरह की सभा या कार्यक्रम आयोजित नहीं की गई। 

 जिले के जीयनपुर स्थित सन राईज पब्लिक स्कूल के प्रांगण में भी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सुबह 9 बजे झंडा रोहण का कार्यक्रम किया गया. झंडा रोहण में केवल स्कूल के प्राचार्य और शिक्षकों को साथ -साथ  कुछ खास लोग ही शामिल हुए, कार्यक्रम के दौरान सरकारी गाइडलाइंस का पालन किया भी  गया।

सन राइज पब्लिक स्कूल के  प्रधानाचार्य  महेंद्र तिवारी ने बताया, कि जारी दिशा- निर्देश के मुताबिक छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से संक्षेप में स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास बताया गया। ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से देश के लिए शहीद हुए देशभक्तों के बारे में बताया गया।
मीडिया से बात करते हुए सनराइज पब्लिक स्कूल के प्रबंधक शाहिद खान ने बताया , कि कोरोनावायरस का पालन करते हुए हमारे विद्यालय में झंडारोहण का कार्यक्रम किया गया। हालांकि हर बार हमारे विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, इस बार कोरोना काल मे चल रहे लॉक डाउन के कारण सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए किसी भी तरह का कार्यक्रम नहीं किया गया।
 बच्चों को ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से देश के लिए शहीद हुए देशभक्तों के बारे में बताया गया।
साथ ही उन्होंने मीडिया के माध्यम से विद्यालय के बच्चों से अपील किया है। प्यारे बच्चों ,  कोरोना वायरस का खतरा अभी टला नहीं है, आप लोग जहां भी रहे हैं सुरक्षित रहें, अपने हाथों को बार - बार सेनीटाइज करते रहें और घर पर इस लॉकडाउन में अच्छे से पढ़ाई करें , साथ ही उन्होंने सभी देशवासियों को व अपने विद्यालय के बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर अबरार अहमद,  मुन्ना यादव, आलमगीर, समाजसेवी नेहाल मेंहदी , अजीम अहमद, आदिल अब्बास , फारूक खान, निर्भय मौर्य,जावेद कुरैशी, अनिल तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।



और नया पुराने