Breaking News

शहर कोतवाल के खिलाफ हो सकती है कार्रवाई, जांच शुरू।

बदायूं। 

बदायूं: कांग्रेसियों को हड़काने के चक्कर में सदर कोतवाल ने जिस भाषा शैली का प्रयोग किया है। उसका वीडियो वायरल होने से पुलिस विभाग में खलबली मच गई है। इसमें पुलिस की फजीहत भी हो रही है। मामला में सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी ने जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।मामले की शुरुआत कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की पिटाई से हुई थी। कार्यकर्ता राजा खान का एक व्यक्ति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिस पर उस व्यक्ति ने राजा खान के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। इससे पुलिस उसे पकड़कर अपने साथ सोथा चौकी ले गई। इस दौरान चौकी के एक सिपाही पर मारपीट करने का आरोप लगा। पुलिस ने राजा खान का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। जमानत के बाद शाम को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह और कई कार्यकर्ता राजा खान का दोबारा से मेडिकल परीक्षण कराने पहुंचे थे।उन्होंने सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी को इसकी सूचना दे दी थी। जब इसके बारे में सदर कोतवाल को पता चला तो वह भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने न सिर्फ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हड़काया बल्कि ये तक कह दिया कि सीओ क्या होता हैं। थाना मैं चलाता हूं, कोतवाल से कोई भी बड़ा नहीं होता। मैं एफआईआर दर्ज करूंगा और जांच और जांच करूंगा, तभी कार्रवाई करूंगा। इस बीच कांग्रेसी नेताओं ने कोतवाल की वीडियो भी बना ली। बाद में उसे वायरल कर दिया। जब ये वीडियो पुलिस अधिकारियों के पास पहुंंची तो वायरल वीडियो देख पुलिस विभाग में मची खलबली। 

रिपोर्ट: यीशु दास




और नया पुराने