Breaking News

गोंडा : जिगर इंटर कालेज के पूर्व सदर का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर।

गोंडा।

रिपोर्ट: मेहताब सिद्दीकी



कवरेज डेस्क: जिगर इंटर कालेज गोंडा के पूर्व सदर प्रबंधकारिणी के आजीवन सदस्य पूर्व प्रधान अकबर अली का रविवार मे लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। सोमवार को उनके पैतृक निवास बरडान्ड के  कब्रिस्तान मे सुपुर्द ए खाक किया गया। निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र मे शोक की लहर दौड़ पडी लोग उनके आवास पहुंचकर पीड़ित परिवार को अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।
मूलतः इटियाथोक के बरडान्ड निवासी अकबर अली सामाजिक कार्य मे बढ़चढ कर हिस्सा भी लेते थे। अपने कुशल व्यवहार से वह अपने ग्राम सभा बरडान्ड का करीब 20 बर्षों तक प्रधान पद का प्रतिनिधित्व भी कर चुके है। इनके मिलन स्वभाव को देखते हुए जिगर इंटर कालेज प्रबंधकारिणी के सदस्यों ने एक मत होकर कालेज का सदर मनोनीत कर दिया। स्वस्थ्य ठीक न होने के कारण इन्होंने सदर के पद से इस्तीफा दे दिया। प्रबंधकारिणी सदस्यों ने इनको कालेज का आजीवन सदस्य मनोनीत कर दिया। इनके निधन से क्षेत्र ने एक सामाजिक व्यक्तित्व के धनी को खो दिया है।

निधन की सूचना मिलते ही जिगर इंटर कालेज मे पूर्व सदर अकबर अली को खेराजे अकीदत पेश किया गया। इस दौरान कालेज के प्रबंधक सैय्यद आसिफ अली, प्राचार्य रफ़ीउल्ला, सदस्य मों अरशद, जफरुल बारी, अब्दुल मजीद, जिला पंचायत सदस्य अनवर शकील चौधरी, हाजी सहबान, शफीक खान, शफीक सिद्दीकी, हाजी लल्लन, दद्दन खान, हाजी शकील, शमीम खान, प्रधान सहजराम तिवारी, दामोदर पांडेय, प्रधान संतबक्स सिंह ने गहरा दुख प्रकट किया है।

और नया पुराने