गोंडा।
रिपोर्ट: मेहताब सिद्दीकी
कवरेज डेस्क: गोंडा जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र में पानी मे डूबकर दो लोगों की मौत हो गई। जिसमें एक बुजुर्ग आदमी और एक बुजुर्ग महिला की मौत हुई है। पुलिस ने उसके शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तरबगंज थाना क्षेत्र के बनगांव नई बस्ती गांव के निवासी 65 वर्षीय सोनापति पत्नी छोटेलाल की रविवार देर रात बिना किसी को बताए अकेले शौच करने चली गई थी। काफी देर तक नहीं लौटी। तो उनकी तलाश किया गया लेकिन नहीं मिली। मृतका के पुत्र ने बताया कि गांव के चारों ओर बाढ़ का पानी भरा हुआ है। सोमवार सुबह उनकी लाश गांव में भरे हुए बाढ़ के पानी में मिली। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के नरायनपुर माझा के मजरा लाला पुरवा गांव के निवासी 65 वर्षीय प्रेम लाल पुत्र दूबर की गांव के पास के तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक के भाई मंगल ने बताया कि रविवार दोपहर में गाय चराने गए थे। शाम को घर लौटते समय गाय ने खीच लिया। जिससे उनका पैर फिसल गया और तालाब डूब गए। काफी देर के बाद उसके शव पानी से निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।