आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-फूलपुर
आज़मगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एव वांछित/ईनामियाँ अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ एव क्षेत्राधिकारी फूलपुर के कुशल निर्देशन में दिनाँक 29.9.2020 को प्रभारी निरीक्षक रत्नेश कुमार सिंह,उ0नि0 कमला शंकर गिरी मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र एवं वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु भ्रमण करते हुए अम्बारी चौराहे पर पहुंचे जहाँ पर पहले से ही अम्बारी चौकी पर नियुक्त उ0नि0 प्रेमचन्द्र दुबे मय हमराह के चेकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति करते हुये मौजूद मिले । पुलिस टीम चेकिंग में मामूर थी कि इतने में ही स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ,उ0नि0 बृजेश मय हमराह के फूलपुर की तरफ से अम्बारी चौराहे पर आ गये । सभी लोग आपस में अपराध व अपराधियों के बारे में चर्चा कर रहे थे कि उसी दौरान मुखबिर ने सूचना दिया कि एक मोटरसाईकिल पर सवार तीन व्यक्ति जो वरदह की तरफ से अम्बारी की तरफ आ रहे है जिनके पास अवैध हथियार मौजूद है जो किसी बडे अपराध को अन्जाम देने की फिराक में है ।इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक द्वारा उपस्थित सभी पुलिस बल को मकसद से भली भांति अवगत कराते हुये सभी लोग अम्बारी चौराहे से प्रस्थान कर भेडिया पुल के पास पहुंच कर सडक के किनारे अलग -2 टीम में सडक के दोनो तरफ आड लेकर मोटरसाईकिल सवार संदिग्ध व्यक्तियों का इन्तजार करने लगे कि कुछ देर बाद एक मोटर साईकिल पर सवार तीन व्यक्ति दूर से ही आते हुये दिखाई दिये कि पुलिस बल सतर्क होकर उनके पास आने का इन्तजार करने लगे। जैसे ही मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति नजदीक आये तो पुलिस बल द्वारा रोके जाने का इशारा करने पर मोटरसाईकिल पर बैठे तीनों व्यक्ति एकाएक मोटरसाईकिल रोकने के स्थान पर पीछे मुडकर भागने की कोशिश किये कि सडक के किनारे बरसाती जल भराव के कारण फिसलकर गिर गये तथा अपनी मोटरसाईकिल की आड लेकर पुलिस पार्टी पर तीनों व्यक्तियों द्वारा अपने पास लिये असलहे से लक्ष्य कर जान से मारने की नियत से फायर करने लगे । जिससे पुलिस टीम द्वारा प्रशिक्षित तरिके से अपना बचाव करते हुए तीनों व्यक्तियों को 17.30 बजे गिरफ्तार किया गया । नाम पता पूछने पर अपना नाम क्रमशः 1.प्रमोद यादव पुत्र राजदेव यादव निवासी ग्राम पतहना बिछलापुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर 2. शमशेर पुत्र फतेह मुहम्मद निवासी बक्सपुर थाना वरदह आजमगढ़ 3. वेद प्रकाश उर्फ वेदू उर्फ विशाल राजभर पुत्र राममिलन निवासी ग्राम दसमढ़ा थाना वरदह आजमगढ़ बताया । मौके पर तलाशी से अभियुक्तगण के पास से एक अदद पिस्टल ,एक अदद जिन्दा कारतूस,एक अदद खोखा कारतुस 9 MM व एक अदद तमंचा,एक अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर तथा एक अदद तमंचा,4 अदद जिन्दा व एक अदद खोखा कारतूस 12 बोर और एक अदद एक अदद मोटरसाईकिल UP 50 Z 9503 बरामद हुआ । बरामद मोटरसाईकिल के सम्बन्ध में जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि कुछ दिन पहले उक्त मोटरसाईकिल थाना क्षेत्र फूलपुर के ग्राम कोठवा दुर्वाषा से चोरी हुआ था जिसके सम्बन्ध में थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0-235/2020 धारा 379 भादवि पंजीकृत हुआ था । उक्त बरामदगी एव गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर 1. मु0अ0सं0 236/20 धारा 307/379/411 भादवि 2. मु0अ0सं0 237/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट 3. मु0अ0सं0 238/20 धारा 7/27 आर्म्स एक्ट 4. मु0अ0सं0 239/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तगण का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्तगण से भागने व फायर करने का कारण पूछने पर बताये कि हम लोगो के पास अवैध हथियार था हम लोग एक घटना को अंजाम देने के लिये शाहगंज जा रहे थे कि आप लोगों को अचानक देखकर हम लोग डरवश वापस भाग रहे थे कि आप लोगो द्वारा पकड लिये गये । मोटरसाईकिल नं0 UP 50 Z 9503 के कागजात मांगने पर बता रहे है कि अभी कुछ दिन पहले ही हम लोगो ने इस मोटरसाईकिल को आपके थाना क्षेत्र फूलपुर के ग्राम कोठवा दुर्वाषा से उक्त मोटरसाईकिल को चुराया था ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. प्रमोद यादव पुत्र राजदेव यादव निवासी ग्राम पतहना बिछलापुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर
2. शमशेर पुत्र फतेह मुहम्मद निवासी बक्सपुर थाना वरदह आजमगढ़
3. वेद प्रकाश उर्फ वेदू उर्फ विशाल राजभर पुत्र राममिलन निवासी ग्राम दसमढ़ा थाना वरदह आजमगढ़
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0 236/20 धारा 307/379/411 भादवि थाना फूलपुर आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 237/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना फूलपुर आजमगढ़
3. मु0अ0सं0 238/20 धारा 7/27 आर्म्स एक्ट थाना फूलपुर आजमगढ़
4. मु0अ0सं0 239/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना फूलपुर आजमगढ़
आपराधिक इतिहास
अभियुक्त प्रमोद यादव का आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 235/20 धारा 379 भादवि थाना फूलपुर आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 236/20 धारा 307/379/411 भादवि थाना फूलपुर आजमगढ़
3. मु0अ0सं0 237/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना फूलपुर आजमगढ़
अभियुक्त शमशेर का आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 235/20 धारा 379 भादवि थाना फूलपुर आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 236/20 धारा 307/379/411 भादवि थाना फूलपुर आजमगढ़
3. मु0अ0सं0 238/20 धारा 7/27 आर्म्स एक्ट थाना फूलपुर आजमगढ़
4. मु0अ0सं0 744/11 धारा 147,323,504,506 भादवि व 3(1)5 एससी/एसटी एक्ट थाना वरदह आजमगढ़
5. मु0अ0सं0 26/02 धारा 147,148,149,323,504,506,427,336,436,307,302 भादवि व 3(1) 10 एससी/एसटी एक्त व 7 सी0एल0ए0 एक्ट थाना वरदह आजमगढ़
6. मु0अ0सं0 391/13 धारा 110जी सीआरपीसी थाना वरदह आजमगढ़
7. मु0अ0सं0 64/02 धारा ¾ गुण्डा एक्ट थाना वरदह आजमगढ़
अभियुक्त वेद प्रकाश उर्फ वेदू उर्फ विशाल राजभर का आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 235/20 धारा 379 भादवि थाना फूलपुर आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 236/20 धारा 307/379/411 भादवि थाना फूलपुर आजमगढ़
3. मु0अ0सं0 239/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना फूलपुर आजमगढ़
बरामदगी
1. एक अदद पिस्टल 9 mm व एक अदद जिन्दा कारतूस 9 MM ,व एक अदद खोखा कारतुस 9 MM
2. एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर
3. एक अदद तमंचा 12 बोर व 4 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व एक अदद खोखा कारतूस 12 बोर
4. एक अदद मोटरसाईकिल चोरी की UP 50 Z 9503 सम्बन्धित मु0अ0सं0 235/20 धारा 379 भादवि थाना फूलपुर आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. प्रभारी निरीक्षक रत्नेश कुमार सिंह थाना फूलपुर आजमगढ़ मय हमराहियान
2. स्वाट प्रभारी नि0 श्री दिनेश कुमार सिंह मय हमराहियान आजमगढ़।