आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-सिधारी
आज़मगढ़। दिनांक 29.09.2020 को रामजी वर्मा पुत्र श्री वसंत प्रसाद वर्मा थाना सिधारी ने थाने पर आकर तहरीर दी कि मेरा फर्म वर्मा पेंट एंड हार्डवेयर सेंटर शॉप यूनियन बैंक के पास है । मेरे दुकान पर मो0 नईम उर्फ गुड्डु पुत्र बदरुद्दीन सा0 बमहौर थाना मुबारकपुर आजमगढ़ व अजय मौर्या पुत्र सीताराम सा0 शाहगढ़ थाना सिधारी आजमगढ़ कार्य करते हैं । दिनांक 28.09.2020 को शाम को मेरे गोदाम से पीओपी चुराकर गुड्डु सोनकर उर्फ रामसूरत पुत्र प्रकाश सोनकर सा0 शाहगढ़ थाना सिधारी को बेच दिए । उक्त शिकायत पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 मु0अ0स0 164/2020 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान अभियुक्तो की गिरफ्तारी व अवैध शराब माफियो की गिरफ्तारी व सघन चैकिंग/वांछित/वारण्टी व टाप 10 अपराधियो की शत प्रतिशत गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर डा0 राजेश कुमार के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्र के पर्यवेक्षण में उ0नि0 जाफर खान मय हमराही के साथ थाना स्थानीय से प्रस्थान कर देखभाल क्षेत्र तलाश वाछिंत अभियुक्तगण मे भ्रमणशील होकर शाहगढ़ चौराहे पर मौजूद थे कि उसी समय मुखबिर खास आकर सूचना दिया कि साहब मु0अ0स0 164/2020 धारा 379 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्तगण जो चोरी का माल लेकर प्रकाश के बगिया के पास खड़े है । इस सूचना पर उ0नि0 मय हमराहीगण के साथ प्रकाश के बगिया के पास पहुचे तो वहा पर तीन लोग POP के बोरियो के साथ खड़े है जिन्हे पुलिस हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया तो बताये कि हम लोग POP चोरी कर बेचने के फिराक मे थे जो आपके द्वारा पकड़ लिया गया । अभियुक्तगण से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम क्रमशः 1. मो0 नई उर्फ गुड्डु पुत्र बदरुद्दीन सा0 बमहौर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ 2. अजय मौर्या पुत्र सीताराम सा0 शाहगढ़ थाना सिधारी आजमगढ़ 3. गुड्डु सोनकर उर्फ रामसूरत पुत्र प्रकाश सोनकर सा0 शाहगढ़ थाना सिधारी जनपद बताये । उपरोक्त मुल्जिमानो को अपराध का बोध कराते हुये दिनांक 29.09.20 समय 04.00 बजे शाम में गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0स0 मु0अ0स0 164/2020 धारा 379/411 भादवि थाना सिधारी आजमगढ़
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. मो0 नईम उर्फ गुड्डु पुत्र बदरुद्दीन सा0 बमहौर थाना मुबारकपुर आजमगढ़
2. अजय मौर्या पुत्र सीताराम सा0 शाहगढ़ थाना सिधारी आजमगढ़
3. गुड्डु सोनकर उर्फ रामसूरत पुत्र प्रकाश सोनकर सा0 शाहगढ़ थाना सिधारी
बरामदगी
16 बोरिया POP
गिरफ्तार /बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण।
1. उ0नि0 जाफर खांन थाना सिधारी आजमगढ़
2. उ0नि0 मान सिंह थाना सिधारी आजमगढ़
3. हे0का0 राकेश मिश्रा थाना सिधारी आजमगढ़
4. हे0का0 गोविन्द यादव थाना सिधारी आजमगढ़
5. का0 अमलेश सिंह थाना सिधारी आजमगढ़
6. का0 अश्वनी थाना सिधारी आजमगढ़