Breaking News

फेसबुक पर 14 फर्जी आईडी बनाकर पत्रकार व उसकी पत्नी के ऊपर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना मेहनगर/साइबर सेल

आज़मगढ़। दिनांक 01.09.2020 को वादी सुनील त्यागी पत्रकार ने थाना मेहनगर पर लिखित तहरीर दिया की किसी व्यक्ति द्वारा भिन्न भिन्न नाम से कई फ़ेसबुक की फर्जी आईडी बनाकर मेरे एवं मेरी पत्नी के बारे में अश्लील एवं अपमानजनक पोस्ट किया जा रहा है । वादी के तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-132/20 धारा 509 भादवी व 67 आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया। 
  पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा उक्त प्रकरण को तत्काल संज्ञान में लेते हुए प्रभारी निरीक्षक मेहनगर व साईबर सेल को जांच कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर साइबर सेल द्वारा जांच के उपरांत अभियुक्त रमाकान्त पाण्डेय पुत्र सत्यदेव पाण्डेय सा0 गोपालपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ का नाम प्रकाश में आया। दिनांक-27.09.2020 को प्र0नि0 प्रशान्त श्रीवास्तव के निर्देशन मे निरीक्षक अपराध राजेश कुमार मिश्र मय हमराह का0 पवन यादव ,का0 संदीप जायसवाल,का0पवन यादव एवं साइबर सेल टीम द्वारा वांछित अभियुक्त रमाकांत पांडेय को गोपालपुर के पास से गिरफ्तार किया गया एवं उनके कब्जे से अपराध में संलिप्त मोबाइल को बरामद किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोगः-

मु0अ0सं0-132/20 धारा 509 भादवी व 67  आईटी एक्ट थाना मेहनगर आज़मगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त

रमाकान्त पाण्डेय पुत्र सत्यदेव पाण्डेय सा0 गोपालपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ

बरामदगी

1. एक अदद अपराध में संलिप्त मोबाईल

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1- नि0 अपराध राजेश कुमार मिश्र मय फोर्स थाना- मेहनगर, आजमगढ़
2. प्रभारी साइबर सेल मय टीम

और नया पुराने