इटावा।
इटावा। पूर्व में हुई मुठभेड़ की जाँच करने पहुँची एसआइटी की टीम विकरू कांड में शामिल अपराधी प्रवीन उर्फ बउअन की इटावा में 9 जुलाई को मुठभेड़ में हुआ था इनकाउंटर, मुठभेड़ में मारे गए विकास दुबे के खास साथी प्रवीन दुबे के साथ हुई मुठभेड़ की जांच करने पहुंची एसआईटी की तीन सदस्यीय टीम, टीम में सुप्रीम कार्ट के पूर्व जज बी एस चौहान, इलाहाबाद हाई कौर्ट के पूर्व न्यायाधीश शशिकांत अग्रवाल, पूर्व डी जी पी के एल गुप्ता रहे मौजूद घटनास्थल पर पहुँचकर मुठभेड़ करने वाली एस ओ जी टीम के साथ ही गाँव वालो से ली पूरी जानकारी।
बीती 9 जुलाई को तड़के सुबह 3:00 बजे थाना बकेवर क्षेत्र अंतर्गत कस्बा महेवा के पास 04 स्कार्पियो सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा एक स्विफ्ट डिजायर कार DL1ZA 3602 को लूट लेने के संबंध में पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी लूट की सूचना के संबंध में कंट्रोल रूम से प्रसारित सूचना के आधार पर वहानो की चेकिंग के दौरान थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत कचौरा घाट रोड पर पुलिस एवं बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई जिसमें पुलिस द्वारा फायरिंग में प्रवीण दुबे बउअन की गोली लग गई जिसमें बदमाश बउअन को उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उसको मृत घोषित कर दिया गया और उसके अन्य साथी भागने में सफल रहे मृतक बदमाश की शिनाख्त प्रवीण उर्फ बउअन दुबे के रूप में हुई है जो विकास दुबे का साथी है जिसका संबंध कानपुर की घटना से है एवं जनपद कानपुर से ₹50000 का इनामी बदमाश था मुठभेड़ में मारे गए बदमाश के कब्जे से 01 पिस्टल व 01 दुनाली बंदूक 12 बोर एवं पर्याप्त मात्रा में कारतूस मौके से बरामद किए गए थे इटावा में हुई इस मुठभेड़ की जांच के लिए एस आई टी की टीम इटावा पहुँची घटना स्थल पर एस एस पी आकाश तौमर एवं एस ओ जी टीम के प्रभारी सतेंद्र यादव से गहनता से ली जानकारी।
रिपोर्ट- मोहम्मद अज़हर आदिल ( इटावा )