जनपद गोंडा उत्तर प्रदेश
रिपोर्टर मेहताब सिद्दीकी
गोंडा। जिले में पटरी से उतरी कानून व्यवस्था को लेकर बुधवार को एसपी आर के नैय्यर ने पुलिस लाइन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में चेतावनी दी। एसपी ने कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपने दायित्वों को लेकर सजग रहे।
रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक ने जनपद के चौकी प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें उनके द्वारा पिछले 6 माह में किये गये कार्यो जैसे निरोधात्मक कार्रवाई, टॉप -10 अपराधियों पर कार्रवाई, एच एस की वर्तमान स्थिति आदि की समीक्षा की। पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध कच्ची शराब के निष्कर्षण, भंडारण, परिवहन व बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण लगाने, लंबित विवेचनाओं विशेषकर अनावरित अभियोगो के निस्तारण, वांछित अभियुक्तों, इनामिया, जिला बदर पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसके अलावा एनबीडब्ल्यू के विरुद्ध अभियान चलाकर गिरफ्तारी करने, बालिकाओं और महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों पर प्रभावी कार्यवाही करने, वाहन चेकिंग के दौरान आम जनता से अच्छा बर्ताव करने के निर्देश दिए।