Breaking News

गोंडा में भूमि कब्जे को लेकर दो समुदायों में भिड़त, एक घायल।

जनपद गोंडा उत्तर प्रदेश

रिपोर्टर मेहताब सिद्दीकी

गोंडा। जिले के ज्ञानापुर खरिहा में बुधवार देर रात भूमि विवाद को लेकर दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। एक समुदाय विशेष के लोगों और दूसरे पक्ष के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में ईंट पत्थर चले और मारपीट हुई। एक व्यक्ति को ज्यादा चोट लगी है जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों के लोगों को पकड़ लिया है।
कोतवाल संदीप कुमार सिंह ने बताया भूमि विवाद में दोनों पक्षों के लोग को लाया गया है। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। कोतवाल ने बताया कि खरिहा गांव का एक व्यक्ति अपना मकान बना रहा था।दूसरे पक्ष ने जमीन को विवादित बता कर उस पर अपना कब्जा जमाने का प्रयास किया जिस पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।
कोतवाल ने बताया स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दोनों पक्षों से कुछ लोगों को थाने में बिठाया गया है।

और नया पुराने