आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 10 सितम्बर -- जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आत्मा योजनान्तर्गत गवर्निग बोर्ड एवं एन0एफ0एस0एम0 योजनान्तर्गत एक्जीक्यूटिव कमेटी तथा इन-सीटू योजनान्तर्गत समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि वर्ष 2020-21 में जो कार्ययोजना प्रस्तावित है। उन सभी कार्यो की माहवार कार्ययोजना बनाकर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे। एवं जो कार्य करने है उसे कैसे करना है, कब करना है।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि पौध एवं मृदा सुरक्षा प्रबन्ध में फसल सुरक्षा रसायन एवं खरपतवार नियन्त्रण एवं कृषि उपकरण एवं यन्त्रों का जो कृषकों का लाभ दिया जाना है। उसका प्रचार-प्रसार कराये। इसी के साथ की कृषकों के लिए कृषि विभाग द्वारा जो योजनाएं संचालित है उसका भी शत-प्रतिशत लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। एवं कृषि यन्त्रों पर किसानों को जो सब्सीडी दी जानी है उसे भी किसानों को उपलब्ध कराये।
कृषि विभाग को वित्तीय वर्ष 2020-21 में थ्रेसिंग फ्लोर के 09 एवं छोटा बीज गोदाम के 10 लक्ष्य निर्धारित किये गये है। जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिए कि उक्त आबंटित लक्ष्य को पूर्ण करना सुनिश्चित करे। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी डा0 उमेश कुमार गुप्ता, एलडीएम यूबीआई शंकर चन्द सामंत, डीडीएम नाबार्ड शाशि भूषण सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
