Breaking News

कर एवं करेत्तर माह अगस्त 2020 की बैठक सम्पन्न हुईं।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 10 सितम्बर -- जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर एवं करेत्तर माह अगस्त 2020 की बैठक सम्पन्न हुईं। इस अवसर पर समीक्षा में कर राजस्व के अन्तर्गत भू-राजस्व में माह की प्राप्ति प्रतिशत 19.63, स्टाम्प एवं पंजीकरण में माह की प्राप्ति प्रतिशत 81.33, वाणिज्य कर में माह की प्राप्ति प्रतिशत 86.27, वाहन कर 64.09, विद्युत कर में माह की प्राप्ति प्रतिशत 71.01 एवं करेत्तर राजस्व के अन्तर्गत वानिकी एवं वन्य जीव में माह की प्राप्ति प्रतिशत 40.60, नगर विकास विभाग मंे माह की प्राप्ति प्रतिशत 23.50 पाया गया। 
जिलाधिकारी माह के लक्ष्य के सापेक्ष वसूली मंे कम प्रगति पाये जाने पर सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वसूली मंे तेजी लाये।
जिलाधिकारी ने एआरटीओ को निर्देश दिए कि ओवरलोडिंग गाड़ियों को अभियान चलाकर चेकिंग करे। नगर विकास विभाग मंे वसूली में कम प्रगति पाये जाने पर जिलाधिकारी ने एडीएम प्रशासन को निर्देश दिए कि प्रति सप्ताह समीक्षा करे। जिलाधिकारी ने खनन अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद में जो भी अवैध खनन हो रहे है उस पर कार्यवाही करे।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गुरू प्रसाद सहित समस्त सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

और नया पुराने