Breaking News

जीजीआईसी आजमगढ़ में स्थापित इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम में नोडल अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 04 सितम्बर-- कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में देर सायं जीजीआईसी आजमगढ़ में स्थापित इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम में नोडल अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई। 
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिये कि जनपद में जितने भी कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं, उस कन्टेनमेंट जोन की प्रतिदिन मानिटरिंग करें। उन्होने कहा कि जो कन्टेनमंेट जोन बनाये गये हैं, उसमें कोई भी व्यक्ति नही घूमना चाहिए। इसी के साथ ही कोरोना संक्रमण की जांच में तेजी लायें। 
जिलाधिकारी ने कहा कि जिस व्यक्ति की कोरोना संक्रमण की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है, उस व्यक्ति के कन्टैक्ट ट्रेसिंग मे जो व्यक्ति मिल रहे है, उनकी जांच शत-प्रतिशत कराना सुनिश्चित करें। इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जिन व्यक्तियों की जांच एंटीजन किट, आरटीपीसीआर व टूª नाट मशीन से हो रही है, उनकी जांच रिपोर्ट को संबंधित एमओआईसी के माध्यम से प्रतिदिन पोर्टल पर शत प्रतिशत फीड कराना सुनिश्चित करें। 
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, मुख्य राजस्व अधिकारी हरिशंकर, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गुरू प्रसाद, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र सिंह, एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल, सीएमओ डॉ0 एके मिश्रा, एसीएमओ डॉ संजय, डिप्टी सीएमओ डाॅ0 वाईके राय, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

और नया पुराने