आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 04 सितम्बर--जिला खाद्य विपणन अधिकारी आरपी पटेल ने बताया है कि खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में 01 नवम्बर 2020 से कृषकों से धान क्रय प्रारम्भ होगा। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी कृषकों को अपना धान विक्रय कराने हेतु ऑनलाईन पंजीकरण कराया जाना अनिवार्य होगा।
उन्होने जनपद आजमगढ़ के समस्त कृषक बन्धुओं से अनुरोध किया है कि कृपया अपना धान विक्रय करने हेतु खाद्य विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in पर किसी भी जन सुविधा केंन्द्र/साइबर कैफे से अपना पंजीकरण अवश्य करा लें तथा समर्थन मूल्य रूपये 1868/कु0 कॉमन धान तथा रूपये 1888/कु0 ग्रेड ‘ए’ धान की दर प्राप्त करें। पंजीकरण हेतु फोटोग्राफ, आधार कार्ड/पहचान-पत्र, भू-लेख या खतौनी एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति अवश्य ले जाए। पूर्व में पंजीकृत किसानो को पंजीकरण की आवश्यकता नही है, उनके द्वारा पूर्व में किये गये पंजीकरण का नवीनीकरण किया जाना अनिवार्य है।
