Breaking News

कंटेन्मेंट जोन की कार्यवाही कहाँ कहाँ हुई समाप्त पढ़े विस्तृत खबर।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 10 सितम्बर -- जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से बचाव तथा इस संदर्भ में उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कतिपय निर्देश जारी करते हुये, इनका अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये है।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी प्रोटोकाल के अनुसार कान्टैक्ट ट्रेसिंग, हाउस टू हाउस सर्विलांस एवं कड़ा परिधीय नियंत्रण करते हुये कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। कन्टेनमेंट जोन में पुष्ट हुये कोविड-19 मरीज के सैम्पल कलेक्शन की तिथि से विगत 14 दिनों में कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी चिन्हित न होने पर उसे कन्टेनमेंट जोन की सूची से विमुक्त किये जाने के निर्देश हैं।
 तत्क्रम में पिछले 14 या उससे अधिक दिवसों से कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी न चिन्हित होने के कारण 1-जजेज कालोनी न्यायालय ,नगर पालिका आजमगढ़ 2-जीयालाल के घर से मंदिर के घर तक, वार्ड न0-06 चक्काजी सुसहटी, नगर पंचायत सरायमीर 3-अनुसूचित जाति बस्ती, राजस्व ग्रामपुर बाडेपुर, तहसील माटीनगंज 4-बरवा बाजार ,राजस्व ग्राम मेहनाजपुर तहसील लालगंज 5-विपुल सिंह के घर के आस पास ,राजस्व ग्राम इब्राहीमपुर, तसहील निजामाबाद 6-राधेकृष्ण मंदिर से कन्हैया के घर तक वार्ड नं0-1 ,नगर पंचायत निजामाबाद 7-बसन्त भवन से रामअवतार गुप्ता के घर तक, वार्ड नं0-03 अम्बेडकर नगर , नगर पंचायत निजामाबाद 8-रहमत नगर कालोनी, राजस्व ग्राम प्रह्लादपुर, तहसील निजामाबाद 9-सुरेश यादव के घर के आस-पास राजस्व ग्राम पवई तहसील फूलपुर 10-मो0 बशीर के घर के आसपास राजस्व ग्राम पवई तहसील फूलुपर 11-मेवालाल के घर के आसपास, राजस्व ग्राम जल्दीपुर, तहसील फूलपुर 12-समनई बस्ती राजस्व ग्राम बेनुपुर तहसील मंेहनगर 13-थमसिर बस्ती राजस्व ग्राम मिश्रपुर तहसील सगड़ी, 14-महरूमपुर राजस्व ग्राम देवारा कंदीम तहसील सगड़ी 15-अनुसूचित जाति बस्ती राजस्व ग्राम अकबरपुर तहसील सगड़ी 16-राकेश उपाध्याय के घर के आसपास राजस्व ग्राम फिरोजाबाद तहसील सदर 17-कन्हैया के घर के आसपास राजस्व ग्राम मझगांवा तहसील सदर 18-इरफान के घर के आस पास ,राजस्व ग्राम खलीलाबाद तहसील सदर 19-प्रतिभा सिंह के घर के आसपास राजस्व ग्राम मुस्तफाबाद तहसील सदर 20-अमना खातून के घर के आसपास, मु0 मुबारकपुर, नगर पालिका परिषद मुबारकुपुर 21-हरिनरायन के घर के आसपास राजस्व ग्राम आदमपुर, तहसील सदर 22-अजीत के घर के आस पास न्यू कालोनी राजस्व ग्राम बलरामपुर, तसहील सदर 23-प्रशान्त के घर के आसपास, राजस्व ग्राम छोटी हरैया तहसील सदर 24-सूरज पाण्डेय के घर के आसपास राजस्व ग्राम घोरठ तहसील सदर 25-संजय के घर के आसपास राजस्वा ग्राम जहानागंज तहसील सदर 26-लालचन्द के घर के आसपास राजस्व ग्राम हाफिजपुर तसहील सदर 26-लालगंज के घर के आसपास राजस्व ग्राम मंझरिया तहसील सदर 27-राजेन्द्र प्रसाद सिंह के घर के आसपास राजस्व ग्राम हाफिजपुर तसहील सदर 28-अनील के घर के आसपास राजस्व ग्राम पवई तसहील फूलपुर 29-रेहान के घर के आसपास राजस्व ग्राम शहजेरपुर तहसील फूलपुर 30-इमामुद्दीन के घर से हिसामुद्दीन के घर तक वार्ड नं0-07 रौजा चुड़िहार उत्तरी नगर पंचायत सरायमीर 31-मोहित के घर के आसपास राजस्व ग्राम मांगुरगढ़ तहसील बूढ़नपुर 32-आवास नायब तहसीलदार बूढ़नपुर तसहील बूढ़नपुर हाटस्पाट को बंद करते हुये कन्टेनमेंट जोन की कार्यवाही समाप्त की गयी।
 जिलाधिकारी ने कहा कि दिनांक 30 जुलाई 2020 द्वारा दिए गए निर्देश जनपद के अन्य क्षेत्रों की भांति उपरोक्त क्षेत्र में भी लागू होंगे।

और नया पुराने