Breaking News

अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा की बैठक संपन्न।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। सगड़ी तहसील के कृष्णा पटेल महाविद्यालय रोहुआर आजमगढ़ के प्रांगण में अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई।
जिसकी अध्यक्षता सगड़ी के पूर्व विधायक अभय नारायण सिंह पटेल ने किया, मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष राजेश पटेल रहे, विशिष्ट अतिथि जयराम पटेल, रमेश पटेल और रामनयन सिंह पटेल रहे।
बैठक में समाज के उत्थान पर चर्चा हुई, सभी वक्ताओं ने समाज के  आर्थिक राजनीतिक शैक्षणिक और संगठन पर विस्तार से चर्चा किए और समाज को एकजुट रहने का आह्वान किया।
आजमगढ़ जनपद के लाटघाट बाजार में छत्रपति शाहूजी महाराज पुस्तकालय और पटेल सदन बनाने का प्रस्ताव पास हुआ जिसमें नारद सिंह पटेल ने अपनी जमीन दान किया और विद्यासागर सिंह पटेल ने ₹51000 का दान किया, प्रबंधक राम सिंह पटेल ने ₹21000 का दान किया इसके अलावा समाज के विभिन्न स्वजनों द्वारा अच्छे रकम का दान किया गया और निर्णय लिया गया, कि- पुस्तकालय और सदन बहुत जल्द बनकर तैयार हो जाएगा।
कार्यक्रम के अंत मे पिछड़ों के मसीहा कहे जाने वाले जय किसान इंटरमीडिएट कालेज घाघरा में इंग्लिश के प्रवक्ता रहे फौजदार सिंह पटेल के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। साथ ही उनके आवास पर पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाया।

 कार्यक्रम के आयोजक विद्यासागर पटेल रहे, इसके अलावा मौके पर प्रदेश संयुक्त सचिव सचिव अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा नारद पटेल, सतीश पटेल, सूर्यभान सिंह पटेल, परमानंद पटेल, लखंदर पटेल, नागेंद्र पटेल, विजय पटेल, सत्येंद्र पटेल, रामदेव पटेल, श्रीनिवास पटेल, अशोक सिंह पटेल इत्यादि लोग रहे।

और नया पुराने