Breaking News

इटावा /औरैया के टॉप-10 अपराधी व पुलिस के बीच मुठभेड़,अपराधी के पेर में गोली लगने से घायल।

इटावा।

 इटावा-औरैया के बिधूना थाना क्षेत्र का टॉप 10 अपराधी अनुज यादव पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार। इटावा के बढ़पुरा थाना क्षेत्र के छोटी गाती गांव के पास हुई मुठभेड़। अपराधी अनुज यादव ने 26 अगस्त को औरैया के एरवा कटरा थाने के सिपाही देवेश थेनुया को चेकिंग के दौरान गोली मार कर घायल कर दिया था। थाना बढ़पुरा व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया।

एसपी सिटी रामयश सिंह ने बताया थाना बढ़पुरा व क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली जिसके चलते थाना बढ़पुरा व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने बड़ी गाती चौराहे पर चेकिंग लगा दी चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति पुलिस देखकर 315 बोर के कट्टे से फायर करते हुए भागने लगा , जवाबी कार्यवाही में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली आरोपी के पैर में जा लगी जिससे छोटी गाती मोड़ पर आरोपी गिर पड़ा और पुलिस ने उसे दबोच लिया पूछताछ के दौरान पता लगा की अनुज पुत्र मोहर सिंह यादव निवासी चकरपुर ,थाना बिधूना औरैया का टॉप टेन अपराधियों में से एक है और पिछली 26 अगस्त को औरैया के एरवाकटरा थाने के एक सिपाही को चेकिंग के दौरान गोली मारकर घायल कर दिया था, पुलिस द्वारा कार्यवाही के चलते आरोपी को घायल अवस्था में जिला अस्पताल इटावा इलाज के लिए भेजा गया।

रिपोर्ट- मोहम्मद अज़हर आदिल



और नया पुराने