आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-रौनापार
आज़मगढ़। वादिनी मुकदमा श्रीमति इंन्दू सिंह (BLO) प्राथमिक विद्यालय बघावर I थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ की की ड्यूटी ओढ़रा सलेमपुर मतदाता पुनरीक्षण में लगी थी। कि ओढरा सलेमपुर के दो व्यक्तियों द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डालकना व महिला बीएलओ कर्मी को गाली गुप्ता देने व जान से मारने की धमकी के सम्बन्ध थाना हाजा पर मु0अ0सं0 201/2020 धारा 353/504/506 भादवि पंजीकृत कराया गया।
दिनांकः 16.10.2020 को थाना क्षेत्र रौनापार में उ0नि0 संतोष कुमार थाना रौनापार द्वारा मय फोर्स के त्रुटि रहित चेकिंग की जा रही थी। । दौरान चेकिंग जरिये मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 201/2020 धारा 353/504/506 भादवि थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ में वांछित अभियुक्त (1) शैलेश सिंह पटेल पुत्र चन्नर सिंह पटेल (2) रविन्दर सिंह पटेल पुत्र सत्यनारायन सिंह पटेल निवासीगण ओढ़रा सलेमपुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ को ओढ़रा सलेमपुर से समय लगभग 11.20 बजे गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत मे लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है।