आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-रौनापार
आज़मगढ़। अरविंद पटेल ( काल्पनिक नाम) थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ की लिखित तहरीर के आधार पर जिसमे अभियुक्त गण द्वारा वादी की पुत्री उम्र लगभग 17 वर्ष को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 193/2020 धारा 363/366 भादवि पंजीकृत कराया गया जिसमें दौराने विवेचना मुकदमा उपरोक्त में धारा 376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गयी।
दिनांकः 16.10.2020 को उ0नि0रामजीत थाना रौनापार द्वारा मय फोर्स के त्रुटि रहित चेकिंग की जा रही थी। । दौरान चेकिंग जरिये मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 193/2020 धारा 363/366/376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ में वांछित अभियुक्त1. अरविन्द यादव पुत्र हरिनाथ यादव निवासी बूढ़नपट्टी थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ को करखिया मोड़ से समय लगभग 10.30 बजे गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत मे लिया गया।गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है।