आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- गम्भीरपुर
आज़मगढ़। आवदेक रामदेव यादव पुत्र स्व0 दुखहरन यादव (चौकीदार) ग्राम बेलवा थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ के द्वारा लिखित सूचना कि दिनांक 15.10.2020 की रात मे बेलवा ग्राम के दक्षिण दिलराम यादव पुत्र स्व0 रामनरेश यादव ग्राम बेलवा थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ के खेत में अज्ञात लोगो द्वारा एक गोवंश का वध कर दिया गया मौके पर कटे हुए गौबंश का कुछ कटा हुआ अवशेष मौजूद के बाबत सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 172/20 धारा 3/5/8 गोबध निवारण अधिनियम बनाम अज्ञात दर्ज किया गया।
आज दिनांक 17.10.2020 को उ0नि0 लाल साहब सिंह मय हमराह हे0का0 नफीस अहमद सिद्दीकी, का0 पवन कुमार निर्मल, का0 मुकेश पाण्डेय, का0 सौरभ सरोज, हे0का0 राजेश यादव के प्रस्थान कर तलाश /दबिश में मामुर था कि मुखबिर खास की सूचना पर प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1.मु0 कैफ पुत्र निजामुद्दीन, 2.नसीम पुत्र मुमताज साकिनान ग्राम बेलवा थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ को ग्राम मंगरावा रायपुर तिराहे से समय करीब 11.10 बजे गिरफ्तार किया गया। दौराने गिरफ्तारी माननीय सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशो एवं निर्देशो का अक्षरशः पालन किया गया।