आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
जीयनपुर नगर पंचायत ने उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का नया चुनाव संपन्न अशोक सिंह अध्यक्ष मुन्ना यादव महामंत्री सलीम अहमद कोषाध्यक्ष।
सगड़ी। शारदीय नवरात्रि के शुभ प्रथम पर्व पर जीयनपुर नगर में श्री के एन सिंह महाविद्यालय परिसर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का एक नया चुनाव जिला पदाधिकारियों की देखरेख में संपन्न हुआ।
जिसमें नगर के सैकड़ों सम्मानित व्यापारियों तथा संरक्षक मंडल के बीच अशोक सिंह अध्यक्ष, मुन्ना यादव महामंत्री, पप्पू पाठक उपाध्यक्ष तथा सलीम अहमद कोषाध्यक्ष चुने गए।
इसी क्रम में युवा उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव में मुकेश जायसवाल अध्यक्ष तथा रवि प्रकाश उर्फ डब्ल्यू गुप्ता महामंत्री चुने गए। निर्वाचित समस्त पदाधिकारियों ने नगर के सम्मानित व्यापारियों का आभार प्रकट करके इमानदारी के साथ अपना विश्वास जताया कि- व्यापारी हित में उनकी समस्याओं का निदान कराकर उनके उत्पीड़न की आवाज को आगे तक बढ़ाया जाएगा।
चुनाव के संयोजक तथा संचालन कर्ता व्यापार मंडल के संरक्षण मन्नूलाल जायसवाल पत्रकार रहे, अध्यक्षता प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के मंत्री ख्वाजा शुऐब ने किया।
इस दौरान मौके पर मुख्य रूप से जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष पदमाकर लाल वर्मा, जिला महामंत्री सुआल प्रसाद गौड़ तथा नगर के सम्मानित व्यापारी आनंद प्रकाश तिवारी, पवन कुमार शिल्पकार, मुनीर अहमद, पंकज श्रीवास्तव, गोविंद प्रसाद, राजेश पटवा, हाजी अनवर अहमद, मदन शर्मा, राजेश चौहान, पप्पू पाठक, आलोक वर्मा, राजेश जायसवाल, जफर इमाम, अपोलो, जयहिंद मद्धेशिया अजय मोदनवाल सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।