Breaking News

दो अदद अवैध तमंचा व कारतूस के साथ हत्या के प्रयास में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-कन्धरापुर

आज़मगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित,गैंगेस्टर,चोर,लुटेरे,नकबजन तथा ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशलत निर्देशन में दिनांक 26.10.2020 को कन्धरापुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग  के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिला कि दो अभियुक्त अवैध असलहा,कारतूस के साथ यू0पी0 50 रेस्टूरेन्ट के सामने ग्राम देवपार में मौजूद है । जो किसी अपराधिक घटना को कारित करने की फिराक में है । इस सूचना पर कन्धरापुर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुच कर समय 21.35 बजे दोनो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया । नाम पता पूछने पर उन्होने अपना नाम क्रमशः सत्यम यादव व संदीप यादव पुत्रगण शम्भू यादव निवासीगण ग्राम परानपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़ बताया । मौके पर तलाशी से अभियुक्त सत्यम यादव के कब्जे से  एक अदद तमन्चा .315 बोर व दो अदद कारतूस जिन्दा .315 बोर तथा अभियुक्त संदीप यादव के कब्जे से एक अदद तमन्चा 12 बोर मय दो अदद कारतूस जिन्दा 12 बोर बरामद हुआ ।  जिसके सम्बन्ध थाना स्थानीय पर क्रमशः मु0अ0सं0 150/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट तथा मु0अ0सं0 151/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्तगण उपरोक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पूछताछ का विवरणः- गिरफ्तार अभियुक्तगण से पुछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि दोनो अभियुक्त सगे भाई है जो मु0अ0सं0 95/2020 धारा 307/147/148/149/323/504/506/427 भादवि थाना रानी की सराय, आजमगढ़ के मुकदमें में वांछित चल रहे है । इसलिए दोनो भाई लुक-छिपकर इधर उधर घुमते रहते है ।

गिफ्तार अभियुक्त

1. संदीप यादव पुत्र शम्भू यादव निवासी परानपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ ।
2. सत्यम यादव पुत्र शम्भू यादव निवासी परानपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ ।

पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0सं0 150/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ ।
2. मु0अ0सं0 151/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ।

आपराधिक इतिहास अभियुक्त सत्यम यादव

1. मु0अ0सं0 95/2020 धारा 307/147/148/149/323/504/506/427 भादवि थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ ।

2. मु0अ0सं0 150/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ ।

आपराधिक इतिहास अभियुक्त संदीप यादव

1. मु0अ0सं0 29/2019 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ ।

2. मु0अ0सं0 95/2020 धारा 307/147/148/149/323/504/506/427 भादवि थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ ।

3. मु0अ0सं0 151/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ ।

बरामदगी

1. एक अदद तमन्चा .315 बोर व दो अदद कारतूस जिन्दा .315 बोर ।
2. एक अदद तमन्चा 12 बोर मय दो अदद कारतूस जिन्दा 12 बोर

गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

1. प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ ।
2. उ0नि0 गिरीश कुमार थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ ।
3. का0 श्यामजगी यादव थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ ।
4. का0 भवानीदीन थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ ।

और नया पुराने