Breaking News

चोरी की एक ट्रैक्टर व ट्राली के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-फूलपुर

आज़मगढ़। अशोक कुमार यादव S/0 स्व0 श्री बाबू राम ग्रा0 अहिरीपुर पो0 जगदीशपुर  थाना फूलपुर जि0 आजमगढ़ मो0नं0- 9839780389 उपस्थित थाना आकर एक किता तहरीर हिन्दी लिखित खुद की सोनालिका ट्रैक्टर 744 रंग नीला जिसका व अदद ट्राली रंग हरा लाल जो मिट्टी कार्य हेतु JCB मालिक संजय यादव उर्फ मुनमुन साकिन सुदनीपुर पो व थाना फूलपुर के यहाँ चल रही थी, रात्रि लगभग दिनाँक 19.9.2020 को रात्रि 1.30 बजे चालक ट्रैक्टर लाकर मुनमुन के रूम के बाहर खडा कर दिया और रोज की भांति घर चला जाने व सुबह लगभग 7 बजे प्रार्थी को ड्राइवर के द्वारा ट्रैक्टर ट्राली के न मिलने के सूचना देने तथा घटना में संजय यादव उर्फ मुनमुन साकिन सुदनीपुर पो व थाना फूलपुर आजमगढ़ पर संदेह होने के तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 252/20 धारा 379 भादवि थाना फूलपुर आजमगढ़ के पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। 
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह ने उक्त प्रकरण को संज्ञान लेते हुए प्र0नि0 थाना-फूलपुर को निर्देशित किया गया जिसके क्रम में आज दिनांक-27.10.2020 को प्रभारी निरीक्षक रत्नेश कुमार सिंह मय हमराह द्वारा आरोपी संजय यादव उर्फ मुनमुन उपरोक्त के ग्राम समसल्लीपुर आया जहा पर घनश्याम यादव उपरोक्त के दरवाजे पर ट्राली मौजुद मिली जिसे वादी मुकदमा ने देखते ही कहा कि साहब यही मेरी ट्राली है  ,के सम्बन्ध मे घनश्याम यादव से पुछताछ किया गया तो बताया कि साहब यह ट्राली मुझे उदयभान यादव उर्फ हन्ने व  बृजभान यादव पुत्रगण चन्देलाल निवासीगण ग्राम बहीरापार थाना पवई आजमगढ ने सत्तर हजार रुपये मे बेचा है मुझे यह नही पता था कि यह चोरी का है साहब मै निर्दोष हुँ मैने जानबुझकर चोरी का माल नही खरीदा है बल्कि अपनी जरुरत के कारण ट्राली सस्ता जानकर खरीदा लिया ट्राली को मौके पर ही समक्ष गवाहान कब्जा पुलिसमे लेकर फर्द मौके पर तैयार कर सर्व सम्बन्धित के हस्ताक्षर बनवाये गये तत्पश्चात ट्राली के सुरक्षार्थ हे0का0गफ्फार खाँ को मौके पर ही मुकींम कर पुनः ट्रैक्टर बरामदगी हेतु तत्काल मै प्र0नि0 मय शेष हमराही फोर्स व वादी मुकदमा अशोक यादव व वइस्ताह आरोपी संजय यादव उर्फ मुनमुन उपरोक्त को साथ लेकर रवाना होकर ग्राम जाफरपुर कथकान थाना पवई आजमगढ आया जहा पर चन्द्रभान के दरवाजे के पीछे छुपाकर ट्रैक्टर खडी थी जिसे वादी मुकदमा ने देखते ही बताया कि साहब कि यही मेरा ट्रैक्टर है जिसका इन्जन नं0 व चेसिस नम्बर मिलान कराया गया तो सही पाया गया के विषय मे चन्द्रभान को बुलाकर पुछताछ किया गया तो पहले इधर-उधर की बात करता रहा बाद मे कडाई से पुछताछ करने पर बताया कि साहब यह ट्रैक्टर तथा इसके साथ ट्राली मै तथा उदयभान यादव उर्फ हन्ने व  बृजभान यादव पुत्रगण चन्देलाल निवासीगण ग्राम बहीरापार थाना पवई आजमगढ के साथ मिलकर कस्बा फूलपुर चकनुरी से अबुशाद के दरवाजे से दिनांक 19.09.20 को मध्य रात्रि मे चुराया था चोरी के बाद ट्रैक्टर हमलोगो ने बेचने के लिए अपने घर पर छुपा लिया था तथा ट्राली को उदयभान यादव उर्फ हन्ने व  बृजभान यादव पुत्रगण चन्देलाल निवासीगण ग्राम बहीरापार थाना पवई आजमगढ ने कही बेच दिया है तथा बताये थे कि ट्रैक्टर बेचने के बाद हमलोग आपस मे हिसाब कर लेंगे । इसप्रकार मुकदमा उपरोक्त मे अभियुक्त गण 1. चन्द्रभान पुत्र मोतीलाल ग्राम जाफरपुर कथकान थाना पवई आजमगढ  2.उदयभान यादव उर्फ हन्ने 3.  बृजभान यादव पुत्रगण चन्देलाल निवासीगण ग्राम बहीरापार थाना पवई आजमगढ  दौरान विवेचना प्रकाश मे आये है अभियुक्त चन्द्रभान उपरोक्त का यह कार्य अन्तर्गत धारा 379,411,413,414 भादवि का अपराध थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ के पंजीकृत किया गया था। 

पूछताछ का विवरण- अभियुक्त ने बताया कि साहब यह ट्राली मुझे उदयभान यादव उर्फ हन्ने व  बृजभान यादव पुत्रगण चन्देलाल निवासीगण ग्राम बहीरापार थाना पवई आजमगढ ने सत्तर हजार रुपये मे बेचा है मुझे यह नही पता था कि यह चोरी का है साहब  मै निर्दोष हुँ मैने जानबुझकर चोरी का माल नही खरीदा है बल्कि अपनी जरुरत के कारण ट्राली सस्ता जानकर खरीदा लिया 

सम्बन्धित अभियोग-  मु0अ0सं0 252/20 धारा 379 ,411,413,414 भादवि थाना फूलपुर, आजमगढ़।

गिरफ्तार अभियुक्त-  चन्द्रभान पुत्र मोतीलाल ग्राम जाफरपुर कथकान थाना पवई जनपद आजमगढ

बरामदगी-  एक अदद ट्राली व दो अदद ट्रैक्टर व ट्राली मय गिरफ्तार सुदा एक नफर अभियुक्त मुसम्मी चन्द्रभान पुत्र मोतीलाल ग्राम जाफरपुर कथकान थाना पवई जनपद आजमगढ

गिरफ्तार करने वाली टीम- 

1- प्र0नि0 रत्नेश कुमार सिंह, थाना-फूलपुर, आजमगढ़ ।
2- व0उ0नि0 सुशील कुमार दुबे थाना-फूलपुर, आजमगढ़ ।

और नया पुराने