Breaking News

थाना कोतवाली परिसर में पीस कमिटी की मीटिंग का आयोजन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। आज दिनांक 27/10/2020 को आगामी त्योहार "बारावफात" के सम्बंध में पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह,अपर जिलाधिकारी(प्रशासन), पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय , पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में थाना कोतवाली परिसर में पीस कमिटी की मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें थाना कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों के मौलाना, मुतवल्ली व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कोविद 19 का पूरी तरह अनुपालन करने के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई।
मीटिंग के दौरान महिला/ बालिका उत्पीड़न के विरुद्ध एवं कानून के प्रति जनजागरूकता आदि के सम्बंध में निरंतर चलाये अभियान "मिशन शक्ति" के तहत जनजागरूकता हेतु  पम्पलेट्स का वितरण भी किया गया।

और नया पुराने