Breaking News

आज पूरे जनपद से कुल 09 खोया के नमूने संग्रहित कर मौके पर तत्काल उनकी जांच की गई।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 16 अक्टूबर-- जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने आगामी त्यौहारों के पर्व पर आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण मिष्ठान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सचल खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से आज पूरे जनपद से कुल 09 खोया के नमूने संग्रहित कर मौके पर तत्काल उनकी जांच की गई। साथ ही साथ करतालपुर, ब्रह्मस्थान, आसिफगंज, चैक, मातबरगंज एवं बलरामपुर के मिष्ठान व्यवसायियों तथा आम जनमानस को सचल खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से मिष्ठान के मुख्य अवयव खोया की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के बारे में प्रशिक्षित भी किया गया।

और नया पुराने