आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 16 अक्टूबर-- जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा आगामी व्रत, त्योहारों के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के दृष्टिगत अभियान चलाकर कुल 08 खाद्य पदार्थों, जिसमें फरिहा से साबुदाना, निजामाबाद से खोया, फरिहा चैराहा से मोटी सेवईं, सरायमीर से सिंघाड़ा आटा, सिविल लाइन्स से रामदाना, संदीप यादव से दूध, मेंहनगर से सेंधा नमक, देवईत से मूंगफली दाना के नमूने संग्रहित पर जांच हेतु भेज दिए गए हैं।जिनकी जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के सुसंगत प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाएगी। यह अभियान सतत नियमित जारी रहेगा।