आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 16 अक्टूबर-- मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अपने आवास कालीदास मार्ग, लखनऊ से बेसिक शिक्षा में नवनियुक्त शिक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का वीडियो कांफ्रेन्सिंग के माध्यम से शुभारम्भ किया गया। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रतिकात्मक रूप से 05 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया, जिसमें मंजुला तिवारी, तनुजा सिंह, प्रिंस पटेल, कुमार गौतम, कविता कुमार गौंड़ शामिल हैं।
इसी के साथ ही मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपद बांदा, गोरखपुर, वाराणसी, बरेली, शाहजहाॅपुर, सिद्धार्थनगर के नवनियुक्त शिक्षकों से संवाद किया गया एवं उनको बधाई दी। उन्होने सभी शिक्षकों से कहा कि बच्चों को पूरे मनोयोग के साथ निष्ठा से पढ़ायें।
इस अवसर पर मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), बेसिक शिक्षा डाॅ0 सतीश चन्द्र द्विवेदी द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया गया। परिषदीय विद्यालयों में 69000 पदों के सापेक्ष 31277 शिक्षकों को प्रदेश के सभी जनपदों में नियुक्ति पत्र दिया गया।
इसी क्रम में एनआईसी आजमगढ़ में प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला द्वारा प्रतिकात्मक रूप से जनपद आजमगढ़ में चयनित 05 नवनियुक्त शिक्षकों में बबिता उपाध्याय, सर्वेश कुमार सिंह, प्रेम चन्द्र मौर्या, दीपक कुमार, नूरजहाॅ खातून को नियुक्ति प्रदान किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य डायट अमरनाथ राय, बेसिक शिक्षा अधिकारी अम्ब्रीश कुमार, उपस्थित रहे।