आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना अहरौला
आज़मगढ़। आज दिनांक 31.10.2020 को अपराध की रोकथाम एवं वाछित वारंटी अपराधियो की गिरफ्तारी के क्रम मे पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर के निर्देशन मे आज दिनांक 31.10.2020 को उ0नि0 प्रभातचन्द्र पाठक मय हमराह का0 विश्वामित्र के देखभाल क्षेत्र जांच पेण्डिग एहकमात तलाश वाछित अपराधी करते हुए गहजी चौराहे पर मौजूद थे कि मुखबिर खास ने आकर बताया कि एक व्यक्ति ग्राम कटवा से कट्टा लिये बसही बाजार की तरफ कोई अपराध करने के नियत से जा रहा है इस सूचना पर विश्वास कर उ0नि0 मय हमराह व मुखवीर को साथ लेकर गहजी पुलिया के पास पहुँचे तो कुछ देर बाद एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया कि पुलिस वालो को देखकर तुरन्त मुड़कर भागना चाहा कि पुलिस टीम ने दौडाकर करीब 10 कदम की दूरी पर सड़क किनारे पकड़ लिया। पकडे हुये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी गयी तो अपना नाम अमर गुप्ता s/o राजेन्द्र प्रसाद ग्राम गहजी इब्राहिमपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ उम्र 30 वर्ष तथा जामा तलाशी से एक अदद कट्टा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद कर हिरासत पुलिस लेकर थाना स्थानीय पर मु0अ0स 0 167/2020 धारा 3/25 AAct पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1.अमर गुप्ता s/o राजेन्द्र प्रसाद ग्राम गहजी इब्राहिमपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ उम्र 30 वर्ष
बरामदगी-
एक अदद कट्टा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 प्रभातचन्द्र पाठक
2. का0 विश्वामित्र